{"_id":"68517823c50d3b96c90254fd","slug":"started-raining-when-the-bride-entered-then-what-happened-will-make-your-day-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: दुल्हन की एंट्री के समय होने लगी बारिश, फिर जो हुआ देखकर बन जाएगा आपका दिन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: दुल्हन की एंट्री के समय होने लगी बारिश, फिर जो हुआ देखकर बन जाएगा आपका दिन
Tue, 17 Jun 2025 07:45 PM IST
शिखर बरनवाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Tue, 17 Jun 2025 07:45 PM IST
सार
इंटरनेट पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन की एंट्री में ही बारिश होने लगती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अब तक इस वीडियो को 1 करोड़ 75 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
दुल्हे-दुल्हन की एंट्री
- फोटो : Instagram/@__shitalrathore655__
विस्तार
Viral Video: शादी का दिन हर जोड़े के लिए खास होता है, और अगर इस दिन बारिश हो जाए तो यह और भी यादगार बन जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा-दुल्हन ने बारिश को अपने शादी की धूमधाम पर हावी नहीं होने दिया। इस जोड़े ने अपनी शानदार एंट्री से न केवल बारिश को चुनौती दी, बल्कि सभी मेहमानों का दिल भी जीत लिया। वीडियो का कैप्शन, "बारिश तो होती रहेगी, एंट्री नहीं रुकनी चाहिए," इस जोड़े के उत्साह और जज्बे को बखूबी दर्शाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की एंट्री के दौरान बारिश शुरू हो जाती है। बारिश न बहुत तेज है, न ही बहुत हल्की, लेकिन दूल्हा-दुल्हन अपने पहले से तय प्लान पर अडिग रहते हैं। स्टेज पर दूल्हा पहले से मौजूद है, और दुल्हन घूंघट डाले धीरे-धीरे स्टेज की ओर बढ़ती है। उसकी हरकतें नजाकत और आत्मविश्वास से भरी हैं। जैसे ही वह रास्ते के बीच पहुंचती है, दूल्हा धीरे-धीरे उसके पास आता है। वह प्यार से दुल्हन का घूंघट उठाता है और उसका हाथ थाम लेता है। इस पल में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। इसके बाद, दोनों साथ में कुछ कदम आगे बढ़ते हैं, फिर रुकते हैं। तभी फ्लैश लाइट्स की चमक के बीच दूल्हा अपना हाथ ऊपर उठाता है, और दुल्हन कुछ चक्कर लगाकर अपनी एंट्री को और शानदार बनाती है।
विज्ञापन
लोगों की प्रतिक्रिया
इस पूरे दृश्य के दौरान बारिश लगातार होती रहती है, लेकिन यह जोड़ा इसे पूरी तरह अनदेखा करता है। उनकी एंट्री में न कोई रुकावट आती है, न ही उनका उत्साह कम होता है। मेहमान भी इस जोड़े के जज्बे को देखकर तालियां बजाते हैं और इस पल को खूब एंजॉय करते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इस जोड़े की हिम्मत और स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये बारिश नहीं है भगवान आशीर्वाद दे रहे हैं" दूसरे ने कमेंट किया, "ऐसी एंट्री तो अच्छे-अच्छों को पैसा देकर भी नहीं मिल पाता है"। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @__shitalrathore655__ नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 करोड़ 75 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।