Viral Video: शख्स की मौत से टूट गया बंदर, शव के पास बैठकर चेक करता रहा सांसें, जानिए दोनों की दोस्ती की कहानी
लोग जब पीतांबरम राजन को श्रद्धांजलि दे रहे थे उसी दौरान लंगूर शव के पास आकर बैठ गया। वहां मौजूद पीतांबरम के परिजन हैरान थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वायरल वीडियो श्रीलंका का है जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया है। इसमें एक लंगूर एक शख्स के शव के पास बैठा हुआ दिख रहा है। शख्स ने इस बंदर का ख्याल रखता था और खाना खिलाता था। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लंगूर इस शख्स को काफी देर तक जगाने की कोशिश की है।
इस वीडियो ने इंटरनेट पर कई लोगों के दिल को जीत लिया है जबकि कुछ लोगों को इमोशनल कर दिया है। इस शख्स का नाम पीतांबरम राजन था जिनकी लंबी बीमारी के बाद 56 साल की उम्र में मौत हो गई। वह श्रीलंका के बट्टीकोलओआ के रहने वाले थे। लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए उनका शव घर के बार रखा गया था।
लोग जब पीतांबरम राजन को श्रद्धांजलि दे रहे थे उसी दौरान लंगूर शव के पास आकर बैठ गया। वहां मौजूद पीतांबरम के परिजन हैरान थे। लोगों ने बताया कि पीतांबरम हर दिन इस लंगूर को खाना खिलाते थे और दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी।
पीतांबरम राजन के शव के पास लंगूर बैठा रहा और हटा नहीं नहीं है। उसने चेक किया कि उनकी सांसे चल रही हैं या नहीं। बंदर का उनके प्रति प्रेम देखकर लोग इमोशनल हो गए। दक्षिण पश्चिम के जंगलों में लंगूरों की संख्य़ा काफी अधिक है। यहां पर लंगूर पत्तियां खाते हैं और काफी दिन तक जिंदा रहते हैं।
वीडियो में दिखने वाला लंगूर हिमालय, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत के कुछ इलाकों में मिलते हैं। श्रीलंका में बैंगनी रंग के लंगूर पाए जाते हैं, लेकिन इस पर संकट आ गया है। कोलंबों के पास काफी संख्या में लंगूर मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर हो रहे इस वायरल वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। यूजर्स इसे देखने के बाद अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं।
#WATCH | Gray Langur refuses to accept his feeder’s death, tries to wake him up.
— Subodh Kumar (@kumarsubodh_) October 19, 2022
Srilanka - A heartbreaking video of a monkey attempting to wake a dead man has turned viral.
56 year old Peethambaram Rajan, a resident of Batticoloa died on 17th October after feeling unwell. 😔 pic.twitter.com/GKjuR04vom