फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Spanish billionaire Jaime Botin fined 410 crore rupees for smuggling Picasso painting

205 करोड़ रुपये की पिकासो की पेंटिंग बेचने की कोशिश, करोड़पति शख्स पर लगा 410 करोड़ का जुर्माना

Sat, 18 Jan 2020 12:20 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Spanish billionaire Jaime Botin fined 410 crore rupees for smuggling Picasso painting
पिकासो पेंटिंग 'हेड ऑफ ए यंग वुमन' - फोटो : Social media

स्पेन के एक अरबपति कला संग्रहकर्ता को आधिकारिक अनुमति के बिना विदेश में पाब्लो पिकासो की पेंटिंग की तस्करी के प्रयास के लिए मैड्रिड हाईकोर्ट द्वारा गुरुवार को 18 महीने की जेल की सजा और करीब 410 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक स्पेनिश अदालत ने 83 वर्षीय जैमी बोटिन, जो कि स्पेन के एक बड़े बैंक के पूर्व-अध्यक्ष हैं, ने गैरकानूनी रूप से देश के बाहर 'हेड ऑफ ए यंग वुमन' पेंटिंग ले जाने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैमी ने पिकासो की यह पेंटिंग साल 1977 में खरीदी थी। उनपर आरोप था कि वह इस पेंटिंग को लंदन के एक नीलामी घर को बेचने जा रहे थे। साल 2015 में कस्टम अधिकारियों ने जैमी के याट से पेंटिंग को जब्त किया था। उस समय याट फ्रांस के कोरसिका आइलैंड पर थी। 
विज्ञापन


जैमी पर पेंटिंग की तस्करी का केस 2015 से ही चल रहा था। इस पेंटिंग की कीमत करीब 205 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल इसे मैड्रिड के रैना सोफिया म्यूजियम में रखा गया है। दरअसल, स्पेन में नियम है कि कोई भी 100 साल से ज्यादा पुरानी वस्तु राष्ट्रीय धरोहर घोषित हो जाती है। उसे बेचने से पहले प्रशासन और उस वस्तु के निर्माता से इजाजत लेनी पड़ती है, जबकि जैमी ने पेटिंग बेचने से पहले किसी से भी इजाजत नहीं ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैमी ने सजा ज्यादा भी हो सकती थी, लेकिन चूंकि उनकी उम्र ज्यादा है और पहली बार इस तरह के किसी अपराध में लिप्त पाया गया, इसलिए सिर्फ 18 महीने की ही जेल की सजा सुनाई गई। हालांकि जैमी ने अदालत में अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि उन्होंने यह पिकासो की वह पेटिंग स्विस्टजरलैंड से खरीदी है। उनके वकील ने भी अदालत में यही दलील दी थी कि जब इसे विदेश से खरीदा गया था तो तस्करी का तो कोई मामला ही नहीं बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed