{"_id":"6a42702830847146f103e124","slug":"south-korea-dog-meat-ban-mystery-four-lakh-dogs-missing-weird-news-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weird News: क्या चार लाख कुत्तों को खा गए लोग? अचानक कहां हुए लापता, दक्षिण कोरिया में मचा हंगामा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird News: क्या चार लाख कुत्तों को खा गए लोग? अचानक कहां हुए लापता, दक्षिण कोरिया में मचा हंगामा
Mon, 29 Jun 2026 06:46 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:46 PM IST
सार
Weird News: दक्षिण कोरिया में दो साल के भीतर चार लाख कुत्ते लापता हो गए हैं। अब सवाल है कि क्या इन कुत्तों को लोग खा गए, क्योंकि सरकार ने 2027 से कुत्तों के मांस पर बैन लगा दिया है।
विज्ञापन
क्या चार लाख कुत्तों को खा गए लोग? अचानक कहां हुए लापता, दक्षिण कोरिया में मचा हंगामा
- फोटो : संवाद
विस्तार
Weird News: दक्षिण कोरिया में सरकार 2027 से कुत्ते के मांस की बिक्री, उनके पालने और काटने पर पूरी तरह से रोक लगाने जा रही है। पूरी दुनिया में इस कानून की तारीफ हो रही है, लेकिन इसके पीछे की वजह बेहद हैरान करने वाली है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में जिस फार्म्स में से चार लाख से ज्यादा कुत्ते थे, वहां अब सिर्फ 20 हजार बचे हैं।
विज्ञापन
अब सवाल है कि आखिर लाखों कुत्ते कहां गायब हो गए। आशंका जताई जा रही है कि कानून लागू होने से पहले कुत्तों को काटकर बेच दिया गया और खा लिया गया है। दक्षिण कोरिया की सरकार के पास भी लाखों कुत्तों के गायब होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के कृषि मंत्रालय के एक इंस्पेक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि सिर्फ 623 कुत्तों को ही लोगों ने गोद लिया, तो 500 से कम कुत्तों को शेल्टर होम भेजे गया है। अब सवाल है कि आखिर लाखों कुत्तों कहां गायब हो गए।
विज्ञापन
Heatwave: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने किया बुरा हाल, इस वजह से पड़ रही है भीषण गर्मी
क्या लोग खा गए कुत्ते?
एनिमल राइट्स के लिए काम करने वाली एक संस्था से जुड़े किम यंग-हवान ने कहा कि अगर लाखों को कुत्तों को बचाा जाता है, तो हमें इसकी जानकारी होती है। उन्होंने आशंका जताई है कि कानून लागू होने के डर से और मुआवजे के लालच में इन कुत्तों को मार दिया गया है। दक्षिण कोरिया में छोटे कुत्ते लोग पालते हैं, तो नहीं बड़े कु्त्तों का मांस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पूर्व डॉग फार्मर जू योंग-बोंग का मानना है कि लापता ज्यादातर कुत्तों को शायद पहले ही लोग खा चुके हैं।
Viral: 13000 हजार थी सैलरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये, कर्मचारी ने मांगा जवाब, तो HR बोली- निकल जाओ बाहर
कब पास हुआ कानून?
जनवरी 2024 में दक्षिण कोरिया ने ऐतिहासिक कानून पास किया था। इस कानून के मुताबिक, फरवरी 2027 से डॉग मीट उद्योग पर पूरी तरह से बैन लग जाएगा। अगर कोई नियम तोड़ता है, तो तीन साल तक की जेल हो सकती है। सरकार ने फार्म के मालिकों को कारोबार बंद करने के लिए हर कुत्ते पर 6 लाख वॉन तक मुआवजा देने का एलान किया है।