Viral: 13000 हजार थी सैलरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये, कर्मचारी ने मांगा जवाब, तो HR बोली- निकल जाओ बाहर
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक निजी टेलीकॉम कंपनी में कर्मचारी और एचआर की बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों के बीच सैलरी को लेकर कहासुनी हो रही है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कंपनी का वीडियो सामने आया है। यह एक निजी टेलीकॉम कंपनी में कर्मचारी और एचआर की बहस का वीडियो है। दोनों के बीच सैलरी को लेकर कहासुनी हो रही है। कर्मचारी अपनी कंपनी की एचआर से सैलरी को लेकर सवाल कर रहा है। कर्मचारी का दावा है कि उसे हर महीने 13,000 रुपये सैलरी देने का वादा किया था, लेकिन एक महीने से अधिक काम करने पर भी उसे बैक खाते में सिर्फ 3800 रुपये आए हैं।
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में कर्मचारी एचआर से बार-बार सवाल करता है कि आखिर मेरी पूरी सैलरी क्यों नहीं आई? वह कहा रहा है कि दोपहर 1 बजे से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी उससे मिलने नहीं आया। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि कर्मचारी कैमरा एचआर की तरफ कर देता है, जिसका वो विरोध करती है।
इसके बाद कर्मचारी दूसरे स्टाफ से सवाल करता है कि क्या उन्हें पूरी सैलरी मिली है। कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि जब उसने पहले एचआर से इस बारे में पूछा था तो उन्हें जवाब मिला कि अब कुछ नहीं हो सकता और एचआर कमरे से बाहर चली जाती है। इसके बाद बहस में एक और कर्मचारी शामिल हो जाता है और वो एचआर का बचाव करता है। उसका कहना है कि सैलरी से जुड़े फैसले सिर्फ एचआर नहीं लेतीं। वह कर्मचारी से शांत रहने और विनम्रता से बात करने को कहता है, लेकिन शिकायत करने वाला कर्मचारी लगातार यही सवाल करता है कि आखिर उसकी तय सैलरी से इतने पैसे कम क्यों भेजे गए?
A video circulating on social media alleges that a fresher employed at Nirvasa Telecom Pvt. Ltd. in Moti Nagar was promised a salary of ₹13,000 but allegedly received only ₹3,800 after working for more than a month.
The viral post further claims that the management reacted in… pic.twitter.com/CzaO0DzDnA— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 28, 2026
Heatwave: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने किया बुरा हाल, इस वजह से पड़ रही है भीषण गर्मी
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने कंपनी की कार्यशैली और कर्मचारियों की शिकायतों के निपटारे को सवाल खड़े किए हैं। कई लोगों ने कहा कि सैलरी से संबंधित मामलों में कई विभाग शामिल होते हैं। इसके कारण हर समस्या का तुरंत समाधान संभव नहीं होता।
Viral: इंफ्लुएंसर पर अपने ही बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप, दुबई में हुई गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक अन्य ने कहा कि सभी कह रहे हैं कि लड़की की रिकॉर्डिंग मत करो, लेकिन किसी ने पूछा कि कर्मचारी की सैलरी क्यों कम आई है। इस घटना ने कार्यस्थल पर सैलरी ट्रांसपेरेंसी, कर्मचारियों के अधिकार और शिकायतों के समय पर समाधान को लेकर नई बहस छेड़ दी है।