{"_id":"5e91a1138ebc3e78ba606639","slug":"smallest-country-of-asia-interesting-facts-about-island-nation-maldives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशिया का सबसे छोटा देश, जिसकी रोचक बातें आपको कर देंगी हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एशिया का सबसे छोटा देश, जिसकी रोचक बातें आपको कर देंगी हैरान
दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो बेहद ही छोटे हैं और वहां की आबादी भी कुछ ज्यादा नहीं है। वैसे तो यूरोप महाद्वीप में स्थित वेटिकन सिटी को दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश कौन सा है? हिंद महासागर में स्थित यह देश बेहद ही खूबसूरत है। यह श्रीलंका से करीब 983 किलोमीटर जबकि भारत के लक्षद्वीप से कीब 793 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आइए जानते हैं इस देश के बारे में खास और रोचक बातें, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे...
2 of 5
मालदीव का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
इस देश का नाम है मालदीव। साल 1965 में इसे अंग्रेजों से आजादी मिली थी। सबसे पहले भारत ने ही इस देश को मान्यता दी थी। 11 नवंबर, 1968 को यहां 853 साल पुरानी राजशाही को समाप्त कर मालदीव को एक गणतंत्र देश घोषित किया गया था। यह जनसंख्या और क्षेत्रफल, दोनों ही प्रकार से एशिया का सबसे छोटा देश है। 2016 की जनगणना के मुताबिक, यहां की कुल आबादी लगभग चार लाख 28 हजार है।
3 of 5
मालदीव का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
असल में मालदीव एक द्वीप समूह है। यहां कुल 1,192 टापू हैं, जिसमें से सिर्फ 200 टापूओं पर ही स्थानीय बस्ती है, जबकि कुछ टापू सैलानियों के लिए हैं, जहां खूबसूरत रिजॉर्ट और होटल बनाए गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक, हर साल करीब छह लाख सैलानी घूमने के लिहाज से मालदीव आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मालदीव का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
मालदीव एक मुस्लिम देश है। हालांकि हमेशा से ऐसा नहीं था। 12वीं सदी तक यह देश हिंदू राजाओं के अधीन रहा था, लेकिन बाद में यह बौद्ध धर्म का केंद्र बन गया और धीरे-धीरे समय के साथ यह पूरी तरह से मुस्लिम राष्ट्र में तब्दील हो गया। यहां की सबसे खास बात ये है कि कोई भी गैर मुस्लिम व्यक्ति मालदीव का नागरिक नहीं बन सकता।
विज्ञापन
5 of 5
अंडरवॉटर कैबिनेट मीटिंग करते मालदीव के नेता
- फोटो : Facebook/Huhttifa Gaumu
मालदीव पृथ्वी पर मौजूद सभी द्वीपीय देशों में से सबसे नीचे स्थित है। यह समुद्र तल से महज 1.5 मीटर की ऊंचाई पर है। अगर कभी सुनामी आई तो इस देश के डूबने की संभावना सबसे ज्यादा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की पहली अंडरवॉटर कैबिनेट मीटिंग मालदीव में ही आयोजित की गई थी। साल 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।