फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Shopkeeper washing sugarcane with gutter water started making excuses when his truth revealed Video viral

Viral Video: गटर के पानी से गन्ना धो रहा था दुकानदार, पोल-पट्टी खुलने पर बनाने लगा बहाने, लोग बोले-सजा दो इसे

Mon, 05 May 2025 05:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 May 2025 05:01 PM IST
सार

Sugarcane Washing Video: हाल ही में, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक गन्ने का जूस बेचने वाला सड़के के किनारे गंदे पानी में गन्ना साफ कर रहा है और उसी गंदे पानी में गन्ने को रगड़-रगड़कर धो रहा है। अब इस वायरल वीडियो को देख हर किसी का माथा ठनक गया है और लोग खाने-पीने की चीजों की सफाई को लेकर सवालिया निशान दाग रहे हैं।
 

विज्ञापन
Shopkeeper washing sugarcane with gutter water started making excuses when his truth revealed Video viral
गटर के पानी से गन्ना धो रहा दुकानदार - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

जैसे ही गर्मियां आती हैं लोग पेट को ठंडा रखने के लिए गन्ने का जूस पीते हैं। यही नहीं, आलम यह रहता है कि आप कहीं भी जाएं, आपको सड़क के किनारे कोई न कोई ऐसा ठेला मिल ही जाता है, जहां गन्ने का जूस बेचा जाता है। हालांकि, जब भी हम कुछ खाते-पीते हैं तो हमारी प्राथमिकता यही होती है कि जिस भी चीज का हम सेवन कर रहे हो वो साफ हो, जिससे हमारा हाइजीन भी मेंटेन रहे। बहरहाल, आपने सोशल मीडिया पर खाने की चीजों के कई वीडियोज देखे होंगे, जिनमें दुकानदारों की पोल-पट्टी खुली है और पर्दा उठा है कि वह खाने की चीजों को कितनी गंदी जगहों पर बनाते हैं। अब इसी क्रम में हम आपको एक गन्ने का जूस बेचने वाले दुकानदार के वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और सख्त कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक गन्ने का जूस बेचने वाला सड़के के किनारे गंदे पानी में गन्ना साफ कर रहा है और उसी गंदे पानी में गन्ने को रगड़-रगड़कर धो रहा है। अब इस वायरल वीडियो को देख हर किसी का माथा ठनक गया है और लोग खाने-पीने की चीजों की सफाई को लेकर सवालिया निशान दाग रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदे पानी से गन्ना धो रहा था शख्स
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की शुरुआत एक व्यक्ति की आवाज से होती है, जो गंदे पानी में गन्ना धो रहे दुकानदार से पूछता है, पानी कहां है तुम्हारे पास? फिर जैसे ही शख्स कैमरा आगे ले जाता है तो उसे एक बाल्टी भरकर गंदा पानी देखने को मिलता है। वह शख्स फिर दुकानदार से पूछता है कि ये पानी तुम कहां से लाए हो? जब दुकानदार देखता है कि उसकी पोल-पट्टी खुल रही है तो उसने बात टालने के लिए कह दिया कि इस गन्ने को अभी दूसरे पानी से धोएंगे, जिससे यह साफ हो जाएगा।


दुकानदारों ने नाम बताने से किया इनकार
हालांकि, वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि शख्स अपनी बात पर अड़ा रहता है और दुकानदार से सवाल करता है कि आखिर उन्होंने गन्ने को गंदे पानी से क्यों धोया है? यही नहीं, शख्स वीडियो में आगे की जानकारी भी देता है और बताता है कि यह घटना दिल्ली वक्फ बोर्ड ऑफिस के पास की है। वीडियो में आगे शख्स उन दुकानदारों का नाम भी पूछता है। इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh ने साझा किया है। इसे वीडियो को 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और एक हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इनका जूस पीकर गर्मी से तो क्या जिंदगी से ही राहत मिल जाएगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये गन्ने का जूस है या फिर गटर का जूस है।" एक और यूजर ने लिखा, "इनको शर्म आनी चाहिए कि किसी की सेहत के साथ यह लोग ऐसे खिलवाड़ कर रहे हैं। सच में उनके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed