Viral Video: 70 रुपये का जहर! सड़े-गले अनार का जूस बेचता मिला दुकानदार, ग्राहक ने किया पर्दाफाश, वीडियो वायरल
Viral Video: इसी से जुड़ा एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने लोगों की आंखें खोल दी हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि दिल्ली की एक जूस की दुकान पर दुकानदार सड़े-गले और खराब फलों से जूस बनाता है और लोगों को पिलाता है।
Please wait...
विस्तार
गर्मियों का मौसम आते ही लोग ठंडी-ठंडी चीजें पीना पसंद करते हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए बाहर मिलने वाले जूस सबसे आसान और सस्ता ऑप्शन लगते हैं। सड़क किनारे या दुकानों पर अक्सर 30-40 रुपये में जूस आसानी से मिल जाता है। हम लोग सोचते हैं कि ये ताजा और फ्रेश होगा क्योंकि हमारी आंखों के सामने फल काटकर उसका जूस बनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जिन फलों से जूस बनाया जा रहा है। वो सच में ताजा और साफ-सुथरे होते हैं या नहीं? अक्सर हम इस पर ध्यान ही नहीं देते और जूस पी लेते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आपका भी मन अजीब हो जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी से जुड़ा एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने लोगों की आंखें खोल दी हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि दिल्ली की एक जूस की दुकान पर दुकानदार सड़े-गले और खराब फलों से जूस बनाता है और लोगों को पिलाता है। वीडियो में एक शख्स दुकान के बाहर खड़ा है और कैमरे से दुकानदार के पतीले में रखे अनार दिखाता है। ये अनार इतने खराब और गंदे लगते हैं कि देखकर ही कोई जूस पीने का मन नहीं करेगा। ऐसा लगता है मानो ये अनार कई दिन पहले खरीदे गए हों और अब सड़ चुके हों।
विज्ञापन विज्ञापन
ग्राहक ने खोली दुकानदार की पोल
ग्राहक ये देखकर हैरान रह जाता है और कहता है कि दुकानदार तो इन फलों को धोता तक नहीं है। छिलने के बाद सीधे जूस बनाने की मशीन में डाल देता है। खराब हालत के कारण अनार से बदबू भी आ रही होती है और उनमें कीड़े-मकोड़े भी लगे होते हैं। सोचिए ऐसे गंदे फलों से जब जूस बनाया जाएगा तो सेहत बनने की बजाय बीमारियां ही फैलेंगी।
जूस पिलाने के चार्ज करता है इतने रुपये
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि दुकानदार इस घटिया जूस के लिए ग्राहकों से 60-70 रुपये प्रति गिलास तक लेता है। यानी साफ-सुथरे और ताजा फलों का भरोसा दिलाकर लोगों को ठगा जा रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि दुकान पर काफी लोग मौजूद हैं और जब उन्हें असलियत पता चलती है तो वो गुस्से में आ जाते हैं। ग्राहक दुकानदार पर आरोप लगाते हैं कि वो भरोसे के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर @kapil.rawat.54540218 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हजारों लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी ने लिखा, "बाहर का जूस पीना मतलब बीमारियों को न्योता देना।" तो किसी ने गुस्से में लिखा, "ऐसी गंदी दुकानें तुरंत बंद होनी चाहिए।" वहीं, कई लोगों ने दूसरों को चेतावनी दी है कि ऐसे ढोंगी दुकानदारों से जूस खरीदना बंद करें।