फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Shocking video of snake and mongoose fight video went viral in hindi

Zara Hatke: कोबरा और नेवले की लड़ाई का अंजाम, कोबरा का ऐसा रूप कभी नहीं देखा होगा, वीडियो वायरल

Wed, 05 Feb 2025 02:19 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 05 Feb 2025 02:19 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सांप ने नेवले को चित्त कर दिया है। आमतौर पर सांप और नेवले की लड़ाई में नेवले जीतते हैं लेकिन यह वीडियो कुछ और बता रहा है, यही वजह है कि बहुत से लोग इस वीडियो पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Shocking video of snake and mongoose fight video went viral in hindi
सांप और नेवले की लड़ाई में हारा नेवला - फोटो : Instagram/@vishalsnakesaver

विस्तार

Viral Video: सांप और नेवले की लड़ाई के बारे में आपने अक्सर सुना होगा। ये दोनों जीव एक-दूसरे के जानी दुश्मन माने जाते हैं। इसकी आपने कई कहानियां सुनी होंगी और वीडियो भी देखे होंगे। अक्सर सोशल मीडिया पर इनके वीडियो भी वायरल होते हैं। मगर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दूश्मनी से एक कदम आगे का है। दरअसल, ये दोनों जीव सदियों से एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते हैं और अक्सर इनकी लड़ाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by vishal snake saver (@vishalsnakesaver)




वीडियो में क्या है?
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि सांप और नेवले की बहुत खूंखार लड़ाई हुई होगी, जिसमें सांप नेवले को मार दिया होगा। सांप बहुत मोटा-तगड़ा है और मजबूत दिख रहा है। सांप के शरीर पर ढे़र सारा खून लगा है और नेवले के शव पर भी ढेर सारा खून लगा है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि आसपास कई लोगों की भीड़ लगी है जो यह सब कुछ देख रहे हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि यह वीडियो तब रिकॉर्ड किया गया है जब सांप और नेवले की लड़ाई खत्म हो गई थी। रोचक बात यह है कि सांप नेवले के मुंह के पास जाकर उसकी सांसे चेक करता है और फिर वो आसपास अपनी जीत का गुरूर लिए टहलने लगता है।

ये भी पढ़ें- Trending: पुल से नीचे लटककर 7 फीट के अजगर को शख्स ने कुछ ऐसे निकाला बाहर, 3 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं और बहुत से लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बहुत से लोगों ने कमेंट में लिखा है कि आसपास खड़े लोगों ने ही इस नेवले को मारा होगा। एक यूजर ने लिखा कि- 'पहली बार मैं देख रहा हूं कि सांप ने नेवले को मारा है'। दूसरे यूजर ने लिखा कि- '4 कोबरा भी मिलकर नेवले को नहीं मार सकते हैं, लेकिन यहां तो अलग ही देखने को मिल रहा है।' एक और यूजर ने लिखा कि- 'अरे! ये क्या हुआ, सांप कैसे नेवला को मार सकता है?' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vishalsnakesaver नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 99 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed