Video: सड़क पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी पहुंच जाती है शेरनी और फिर..., वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Sherni ka video:वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक फुटपाथ पर अपनी दरी बिछाकर सो रहा है। उसके पास चादर भी है। लेकिन शायद नींद में वो उसपर से हट गई है। कुछ देर बाद वहां से शेरनी गुजरती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Sherni ka video: सोशल मीडिया पर अक्सर जंगली जानवरों के सड़कों पर घूमने के वीडियो सामने आते हैं। रात के अंधेरे में जंगली जानवर शिकार की तलाश में कभी-कभी रिहायशी इलाकों में चले आते हैं। शेर और तेंदुआ के शिकार करने के कई वीडियो वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक शेरनी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बेहद हैरान करने वाला है।
शेर से पूरा जंगल तो क्या इंसान भी थर-थर कांपते हैं। ऐसे में जब रात के अंधेरे में सुनसान सड़क पर एक शेरनी आ जाए, तो क्या आपकी क्या प्रतिक्रिया क्या होगी? आप डर के वहां से भाग जाएंगे। लेकिन चैन से शो रहे शख्स के पास एक शेरनी पहुंच जाती है और उसकी प्रतिक्रिया ऐसी होती है, जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक फुटपाथ पर अपनी दरी बिछाकर सो रहा है। उसके पास चादर भी है। लेकिन शायद नींद में वो उसपर से हट गई है। कुछ देर बाद वहां से शेरनी गुजरती है। वहां घूमते हुए जब शेरनी की नजर शख्स पर पड़ती है, तो पास जाकर उसे कई बार सूंघती है। इतना सब होने के बाद भी युवक नींद में सोता रहा। ऐसा भी देखा जा सकता है कि युवक हिलता-डुलता भी नहीं है। शायद इसकी वजह से ही उसकी जान बच गई।
काठियावाड़ गुजरात
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) June 7, 2025
एक आदमी घर के बाहर सोया था
रात में एक शेरनी आई आदमी को सूंघी और सोची अरे यह तो इंसान है और चुपचाप चली गई pic.twitter.com/eyPkAWcPkA
Viral Video: बंजी जंपिंग के लिए तैयार नहीं हो रही थी लड़की, स्टाफ ने किया ऐसे मोटिवेट, लोग बोले- भाई की बातें
वायरल वीडियो को एक्स पर @jpsin1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन लिखा है, एक आदमी घर के बाहर सोया था। रात में एक शेरनी आई आदमी को सूंघी और सोची अरे यह तो इंसान है और चुपचाप चली गई। बताया जा रहा है कि यह वीडियो काठियावाड़, गुजरात का है।
Viral Video: सिलेंडर चोरी कर के ले जा रहा था चोर, नहीं उठा पाया वजन और गिर गया नाले में, वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि फुटपाथ पर शख्स दरी बिछाकर सो रहा है। अचानक से गली से एक शेरनी गुजरती है और निकल जाती है। इसके बाद वह दोबारा उस शख्स के पास आती है और उसे सूंघ कर चली जाती है। इस दौरान यह व्यक्ति इतनी गहरी नींद में था कि उसे शेरनी के आने का पता ही नहीं चला। सोशल मीडिया पर शेरनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।