फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The thief was carrying the stolen cylinder could not lift weight and it fell into the drain video went viral

Viral Video: सिलेंडर चोरी कर के ले जा रहा था चोर, नहीं उठा पाया वजन और गिर गया नाले में, वीडियो वायरल

Sat, 07 Jun 2025 03:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 07 Jun 2025 03:03 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखाई देता है कि एक चोर घर में घुसकर गैस सिलेंडर चुराता है और जैसे ही वह उसे कंधे पर उठाकर दरवाजे से बाहर आता है, सिलेंडर का वजन उसकी उम्मीद से कहीं ज्यादा होता है। संतुलन बिगड़ते ही वह नाले में गिर जाता है।

विज्ञापन
The thief was carrying the stolen cylinder could not lift weight and it fell into the drain video went viral
गैस सिलेंडर चुरा रहा था शख्स - फोटो : एक्स@askbhupi

विस्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाला लेकिन कॉमेडी तरह का मामला सामने आया है। रुड़की में हुए इस वाकये का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चोरी करने आए एक चोर को उसके कर्मों की सजा उसी वक्त मिल जाती है, लेकिन वह इससे सबक नहीं लेता। हालांकि, चोर की हरकत देखकर और उसके साथ जो होता है, उसे देखकर लोगों की हंसी नहीं कंट्रोल होती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी चोर की वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाई देता है कि एक चोर घर में घुसकर गैस सिलेंडर चुराता है और जैसे ही वह उसे कंधे पर उठाकर दरवाजे से बाहर आता है, सिलेंडर का वजन उसकी उम्मीद से कहीं ज्यादा होता है। संतुलन बिगड़ते ही वह नाले में गिर जाता है। इसके बावजूद वह गिरकर भी रुकता नहीं है और दोबारा खड़ा होकर सिलेंडर उठाकर वहां से भाग निकलता है। करीब 28 सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर को अंदाजा नहीं था कि उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। चोरी के वक्त वह सिलेंडर उठाकर जैसे ही गेट पार करता है। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरकर नाले में गिर जाता है।
विज्ञापन




वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
घटना का वीडियो पड़ोस की एक महिला ने अपने टीवी से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस दौरान वह अपने पड़ोसी को भी कोसती सुनाई देती है। यह वीडियो अब हर तरफ चर्चा में है। इस वीडियो को X पर @askbhupi नामक यूजर ने पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, "चोरी का सिलेंडर उठाकर भाग रहे चोर पर सिलेंडर का वजन कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गया और बस धड़ाम से नाले में समा गए।"वीडियो को अब तक लगभग 1500 बार देखा जा चुका है, लेकिन उस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी मजेदार आ रही हैं। यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, “हद है, एक सिलेंडर नहीं उठा पाया, ऐसे कैसे चोर बनेगा?” वहीं किसी ने मजाक में कहा, “सबसे ज्यादा सिलेंडर चोरी तो रुड़की में होती है।”

चोर की इस हरकत पर सभी ने लगाए ठहाके
जहां कुछ लोग इस पर हंसी-मजाक कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि पुलिस को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। लोगों का मानना है कि इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि गलत काम करने वालों को कभी न कभी उसका नतीजा भुगतना ही पड़ता है। चाहे वो गिरकर हो या कैमरे में कैद होकर।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed