फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Shahbaz Sharif severed head shown at Durga Puja pandal after Pakistan defeat Trump depicted as a demon

Viral Video: पाक टीम के हारने के बाद दुर्गा पंडाल में दिखा शहबाज शरीफ का कटा हुआ सिर, ट्रंप को दिखाया गया असुर

Mon, 29 Sep 2025 05:18 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 29 Sep 2025 05:18 PM IST
सार

Viral Video: सबसे पहले बात करते हैं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के उस पंडाल की, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। यहां महिषासुर को किसी आम राक्षस के रूप में नहीं बल्कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूप में दिखाया गया है।

विज्ञापन
Shahbaz Sharif severed head shown at Durga Puja pandal after Pakistan defeat Trump depicted as a demon
ये दुर्गा पंडाल हुए वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम @mr_atulgupta0019

विस्तार

नवरात्रि का त्योहार वैसे तो हर किसी के लिए खुशियां और भक्ति का समय होता है, लेकिन सच कहें तो ये मौका सिर्फ पूजा तक ही सीमित नहीं रहता। इस दौरान पंडालों में जो क्रिएटिविटी और आर्टवर्क देखने को मिलता है, वो भी लोगों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। दुर्गा पूजा पंडालों की यही खूबसूरती है कि हर साल लोग कुछ नया, अलग और हटके देखने की उम्मीद लेकर निकल पड़ते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पंडालों के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सबसे पहले बात करते हैं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के उस पंडाल की, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। यहां महिषासुर को किसी आम राक्षस के रूप में नहीं बल्कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूप में दिखाया गया है। मूर्ति में ट्रंप जैसी गोरी स्किन सुनहरे बाल और चेहरे की हूबहू झलक दिखती है। आयोजकों का कहना है कि यह कोई यूं ही लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतियों के खिलाफ यह कलात्मक विरोध है। खासकर इंडियन प्रोडक्ट्स पर 50% का भारी टैरिफ लगाने पर लोगों का गुस्सा इस पंडाल में साफ झलकता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ⚜️अतुल गुप्ता⚜️🔱 (@mr_atulgupta0019)

विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Comedyculture.in ™ (@comedyculture.in)




प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कटा हुआ सिर बनाया गया
अब जरा फिर से मुर्शिदाबाद जिले की तरफ लौटते हैं क्योंकि यहां एक और पंडाल ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। इस बार पंडाल में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है। इतना ही नहीं, देवी दुर्गा के हाथ में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कटा हुआ सिर भी बनाया गया है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी और लोग इस पर जमकर अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोग इसे आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन मान रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक रंग देने का आरोप लगा रहे हैं।

ऐसे पंडाल हुए वायरल
इंस्टाग्राम पर @ig_calcutta नाम के हैंडल ने इस साल के टॉप 5 पंडालों का वीडियो शेयर किया और लिखा, "ये वो पंडाल हैं जिन्हें आप इस साल मिस नहीं कर सकते।" इनमें कोलकाता और मुर्शिदाबाद के अलावा कई और खूबसूरत पंडाल शामिल किए गए। कुल मिलाकर, इस बार की दुर्गा पूजा सिर्फ भक्ति का ही नहीं बल्कि क्रिएटिविटी और समसामयिक मुद्दों को दिखाने का भी शानदार जरिया बन गई। कहीं राजनीति, कहीं बॉलीवुड और कहीं विदेशों की झलक – हर पंडाल में लोगों को नया अनुभव देने का प्रयास साफ नजर आता है। यही वजह है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed