फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Seven month old baby becomes youngest mayor in US ever

सात महीने का बच्चा बना इस शहर का मेयर, उसकी जगह माता-पिता ने दोहराए शपथ के शब्द

Fri, 20 Dec 2019 06:16 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Seven month old baby becomes youngest mayor in US ever
सबसे कम उम्र के मेयर विलियम चार्ल्स मैकमिलन - फोटो : Social media/Newsweek

महज सात महीने का बच्चा, जिसे न तो अभी बोलना आता है और न ही चलना, वो शहर का मेयर बन जाए, यह सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लगता है। लेकिन यह बात शत-प्रतिशत सच है। अमेरिकी शहर व्हाइटहॉल में ऐसा हुआ है। सात महीने के विलियम चार्ल्स 'चार्ली' मैकमिलन को इस शहर का मेयर बनाया गया है। इसी के साथ यह बच्चा अमेरिका का सबसे कम उम्र का मेयर बन गया है। 

विज्ञापन


पिछले हफ्ते व्हाइटहॉल कम्युनिटी सेंटर में विलियम ने मेयर पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में करीब 150 लोग शामिल हुए थे। हालांकि मेयर पद के लिए जो शपथ दिलाई जाती है, उसके शब्द चार्ली की जगह उनके माता-पिता ने दोहराए। शपथ के शब्द थे, 'मैं विलियम चार्ली मैकमिलन वादा करता हूं कि व्हाइटहॉल के मेयर के पद पर ईमानदारी और अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ काम करूंगा। मैं लोगों से यही कहना चाहता हूं कि खेल के मैदान में वह प्यार से पेश आएं, बेहतर जिंदगी जिएं, साफ-सफाई का हमेशा ध्यान रखें, स्वयंसेवी अग्निशमन विभाग में कुकीज ले जाएं, सबसे बड़ी कैटफिश पकड़ें और व्हाइटहॉल के समुदाय की रक्षा करें।'
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर साल व्हाइटहॉल वोलंटियर फायर डिपार्टमेंट के एनुअल बीबीक्यू फंडरेजर प्रोग्राम के दौरान मेयर के पद के लिए बोली लगाई जाती है। हालांकि, मेयर का काम तो असली मेयर ही करता है। इस बार चार्ली के नाम पर सबसे ज्यादा बोली लगाई गई जिसके बाद उसे देश का सबसे कम उम्र का मेयर चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल वाइटहॉल वॉलंटियर फायर डिपार्टमेंट बीबीक्यू फंडरेजर में मेयर का पद नीलाम किया जाता है। इस वर्ष चार्ली के नाम की सबसे ऊंची बोली और इस तरह वो अमेरिका में सबसे कम उम्र के मेयर चुने गए। 


शपथ ग्रहण वाले समारोह में शामिल हुए जोश फल्ट्ज ने बताया कि 'हर कोई चार्ली को पकड़ना चाहता था और उसके साथ घूमना चाहता था और उसे प्यार करना चाहता था। हम अपने देश के इतिहास में एक मुश्किल समय में हैं और मेयर चार्ली हमारे समुदाय में शांति और दया लाने में मदद कर रहे हैं। यह वास्तव में संपूर्ण लक्ष्य है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed