फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Scooty accident occurred while the man was dancing Funny video goes viral on social media

Viral Video: मस्ती में डांस कर रहा था शख्स, तभी पीछे स्कूटी वाले ने किया कुछ ऐसा, देख हंस हंसकर लोटपोट हुए लोग

Tue, 23 Sep 2025 06:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Sep 2025 06:10 PM IST
सार

Dance Ka Video: इस वीडियो में एक शख्स जोश के साथ सड़क किनारे डांस करता दिख रहा है, लेकिन इसी दौरान उसके पीछे कुछ ऐसा होता कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि फिर भी शख्स डांस करता ही रहता है और अपनी मस्ती में नाच रहा है। 

विज्ञापन
Scooty accident occurred while the man was dancing Funny video goes viral on social media
मस्ती में डांस कर रहा था शख्स, तभी पीछे स्कूटी वाले ने किया कुछ ऐसा - फोटो : Instagram

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर अनोखो और मजेदार वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई ऐसे होते हैं, जो लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स जोश के साथ सड़क किनारे डांस करता दिख रहा है, लेकिन इसी दौरान उसके पीछे कुछ ऐसा होता कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि फिर भी शख्स डांस करता ही रहता है और अपनी मस्ती में नाच रहा है। 
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कैसे कैमरे के सामने दिल खोलकर डांस कर रहा है। देखकर लगता है कि उसे डांस नहीं आता है, लेकिन फिर भी वो कमर मटका रहा है। गाने की धुन पर वो स्टेप्स बदल-बदलकर जमकर नाच रहा है। उसके चेहरे का हावभाव और डांस करने का अंदाज देखकर लगता है कि वो अपनी दुनिया में खोया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Nagendra Gautam (@imnagendragautam)




Viral News: अपनी मरी मां के साथ बंद था दो साल का बच्चा, खुद को जिंदा रखने के लिए किया ऐसा काम, हो जाएंगे हैरान


इसी बीच अचानक उसके पीछे एक हादसा हो जाता है। एक स्कूटी सवार फिसल कर गिर जाता है और उसे उठाने के लिएकई लड़के वहां पहुंच जाते हैं, लेकिन शख्स का डांस नहीं रुकता।  अब यह पूरा वीडियो लोगों को हंसा रहा है। 

Viral Video: हीरो बनकर कोबरा को पकड़कर घुमा रहा था पुलिस वाला, तभी फन फैलाए नाग ने डसा, इलाज के बाद भी गई जान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर imnagendragautam नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इसे अभी तक 1.6 करोड़ से भी अधिक बार देखा गया, तो वहीं 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 

Zara Hatke: इस जनजाति के मर्द दुल्हन की तरह सजते हैं, बच्चा न होने पर औरतें चुराती हैं पति, अजीब है रिवाज

एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘भाई तो स्टार बनने आया था, लेकिन स्कूटी वाले ने सारा शो चुरा लिया। एक अन्य ने लिखा है कि डांस से ज्यादा मजा तो पीछे हुए हादसे ने दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed