फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Safari Tourist Enjoying On Vehicle Bonnet Lion Comes Suddenly Video Goes Viral

Viral Video: गाड़ी की बोनट पर बैठकर फोटो खींच रहा था शख्स, तभी अचानक आ गया शेर, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 08 Jul 2025 05:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 05:37 PM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में कुछ दोस्त घूमने निकले हैं। इस दौरान वह एक जगह अपनी गाड़ी रोककर फोटो क्लिक कर रहे हैं। साथ ही मस्ती भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Safari Tourist Enjoying On Vehicle Bonnet Lion Comes Suddenly Video Goes Viral
गाड़ी की बोनट पर बैठकर फोटो खींच रहा था शख्स, तभी अचानक आ गया शेर - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: अगर आपके सामने अचानक शेर आ जाए, तो आप क्या करेंगे? अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि जंगल की सैर कर रहे एक शख्स के सामने अचानक शेर आ जाता है। इसके बाद उसकी प्रतिक्रिया देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में कुछ दोस्त घूमने निकले हैं। इस दौरान वह एक जगह अपनी गाड़ी रोककर फोटो क्लिक कर रहे हैं। साथ ही मस्ती भी कर रहे हैं। इनमें से एक दोस्त गाड़ी की बोनट पर बैठक फोटो क्लिक कर रहे हैं। तभी अचानक से एक शेर दबे पांव वहां पहुंच जाता है और गाड़ी के बगल में आकर खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


थोड़ी देर की मस्ती के बाद जैसे ही बोनट पर बैठे शख्स की नजर शेर पर पड़ती है, वैसे ही उसके प्राण सूख जाते हैं। गाड़ी में बैठे दोस्तों की भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है। वीडियो में दिख रहा है कि शेर काफी देर तक उस शख्स के बगल में खड़ा था, लेकिन उसका ध्यान शेर पर नहीं गया था और वह अपनी मस्ती में डूबे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन





Viral News: 63 साल के आदमी को जिंदा निगल गया 20 फुट लंबा अजगर, घर वालों ने काट दिया सांप का पेट और फिर...

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक करीब दो करोड़ लोग देख चुके हैं। कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और सवाल पूछा है कि क्या सभी अभी जिंदा हैं।  

Zara Hatke: कहीं दूल्हा-दुल्हन पर फेकते हैं कीचड़, तो कहीं काटते हैं लकड़ी, दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं

कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो एआई से बनाया है, कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो सही है। एक्स एआई ग्रोक ने कुछ लोगों के सवालों का जवाब दिया है। बताया है कि वीडियो में दिख रहा शेर असली है यह तंजानिया के सेरेन्गेटी में 2015 में हुई घटना का प्रामाणिक फुटेज है, जहां शेरों ने सफारी वाहन के टायर चबा लिए थे।  हालांकि, वीडियो को हास्य के लिए संपादित किया गया है। इसमें तैरती खोपड़ी वाले इमोजी जैसे प्रभाव जोड़ दिए गए हैं। हालांकि, ''अमर उजाला'' इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed