{"_id":"686cfb81a5c8875ddf0334ec","slug":"a-20-foot-long-python-swallowed-a-63-year-old-man-alive-the-family-members-cut-open-the-snakes-stomach-2025-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: 63 साल के आदमी को जिंदा निगल गया 20 फुट लंबा अजगर, घर वालों ने काट दिया सांप का पेट और फिर...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: 63 साल के आदमी को जिंदा निगल गया 20 फुट लंबा अजगर, घर वालों ने काट दिया सांप का पेट और फिर...
Tue, 08 Jul 2025 04:58 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 08 Jul 2025 04:58 PM IST
सार
Viral News: हाल ही में इंडोनेशिया के मजापहित गांव में ऐसी ही एक डरावनी घटना हुई। एक 63 साल के किसान हर रोज की तरह खेत में काम करने गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। जब वह अगली सुबह तक भी नहीं आए तो परिवार वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर उन्हें ढूंढ़ना शुरू किया।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के जंगल बड़े-बड़े अजगरों के लिए जाने जाते हैं। यहां अक्सर 20 फीट या उससे भी लंबे अजगर देखने को मिलते हैं। ये आमतौर पर छोटे-छोटे जानवरों का शिकार करते हैं, लेकिन कभी-कभी हालात ऐसे बन जाते हैं कि ये इंसानों पर भी हमला कर देते हैं। हालांकि, इंसानों पर इनका हमला बहुत ही कम होता है, लेकिन जब ऐसा होता है तो ये घटनाएं लोगों को डरा देती हैं और अजगर की ताकत का अंदाजा लग जाता है। आज हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
खेत से अचानक किसान हुआ गायब
हाल ही में इंडोनेशिया के मजापहित गांव में ऐसी ही एक डरावनी घटना हुई। एक 63 साल के किसान हर रोज की तरह खेत में काम करने गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। जब वह अगली सुबह तक भी नहीं आए तो परिवार वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर उन्हें ढूंढ़ना शुरू किया।
विज्ञापन
जिंदा इंसान को निगल गया अजगर
तलाश के दौरान किसान की बाइक खेत के पास खड़ी मिली। पास ही एक झोपड़ी में गांव वालों को एक बहुत बड़ा अजगर दिखा, जिसका पेट काफी फूला हुआ था। इसे देखकर सभी को शक हुआ कि अजगर ने किसी बड़े जानवर को निगला है। लोगों ने तुरंत फैसला किया कि अजगर को मारना पड़ेगा। जब अजगर को मारा गया और उसका पेट काटा गया, तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। अजगर के पेट से किसान का शव पूरी हालत में बरामद हुआ। ऐसा लग रहा था जैसे अजगर ने किसान को जिंदा निगला हो, क्योंकि उनके शरीर पर कोई घाव या चोट नहीं थी। ये नजारा इतना डरावना था कि कुछ लोग तो वहां से डर के मारे भाग गए। बाद में गांव वालों ने शव को उसके परिवार तक पहुंचाया। इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 2017 में सुलावेसी द्वीप के एक गांव सुलाबीरो में भी एक 25 साल का युवक खेत में काम करते समय लापता हो गया था। बाद में एक 23 फीट लंबे अजगर को देखा गया, जिसका पेट बहुत फूला हुआ था। जब उसे मारा गया और उसका पेट काटा गया तो उसके अंदर से उस युवक का शव मिला। इन घटनाओं को देखते हुए अब स्थानीय प्रशासन जागरूक हो गया है