{"_id":"69317cf9e1fb20b9760e0d40","slug":"russian-president-putin-visit-to-india-vladimir-putin-luxury-watch-collection-story-2025-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Putin Visit To India: इस खतरनाक जीव के चमड़े की घड़ी पहनते हैं पुतिन, वॉच कलेक्शन जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Putin Visit To India: इस खतरनाक जीव के चमड़े की घड़ी पहनते हैं पुतिन, वॉच कलेक्शन जानकर हो जाएंगे हैरान
Thu, 04 Dec 2025 05:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 04 Dec 2025 05:52 PM IST
सार
Putin Visit To India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की घड़ियों की चर्चा हमेशा होती है। दावा किया जाता है कि पुतिन के पास 10 लाख से लेकर करोड़ों की कीमत तक की घड़ियां है। आइए जानते हैं पुतिन की लग्जरी घड़ियों के कलेक्शन के बारे में...
विज्ञापन
इस खतरनाक जीव के चमड़े की घड़ी पहनते हैं पुतिन
- फोटो : ANI
विस्तार
Putin Visit To India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा दोनों देशों के लिहाज से बेहद ही अहम माना जा रहा है। पुतिन की तरह उनकी घड़ियों की अक्सर चर्चा होती है। रूस की विपक्षी पार्टियां तो यहां तक दावा करती हैं कि पुतिन के घड़ियों का कलेक्शन उनकी घोषित कुल संपत्ति से भी अधिक है। कुछ घटनाओं से पुतिन की महंगी घड़ियों के शौक की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
कई मौकों पर व्लादिमीर पुतिन को महंगी और खास तौर पर डिजाइन की गई लग्जरी घड़ियों को पहने हुए देखा गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 1द साल पहले उनके हाथ में पैटेक फिलिप पर्पेचुअल घड़ी दिखाई दी थी। उस समय इस घड़ी की 60 हजार डॉलर यानी 48 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
इस खतरनाक जानवर के चमड़े की घड़ी पहनते हैं पुतिन
पुतिन को ब्लैंकपेन का लेमन एक्वा लंग ग्रांडे डेट भी पहने देखा जा चुका है। इसकी कीमत 10,500 डॉलर यानी करीब 10 लाख रुपये है। पुतिन के सबसे महंगी घड़ी के बारे में बताया जाता है कि वो मगरमच्छ के चमड़े, नीलम कांच और प्लैटिनम से बनी है। इस घड़ी की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन
Himba Tribe: दुनिया की ऐसी जनजाति, जहां पूरे जीवन में सिर्फ एक बार नहाती हैं महिलाएं, जानिए क्यों और कब
पुतिन की घड़ियों का कलेक्शन हो गया था वायरल
रूस की विपक्षी पार्टी सॉलिडेरिटी ने राष्ट्रपति पुतिन की महंगी घड़ियों को एक वीडियो जारी कर दिखाया था। यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। सॉलिडैरिटी ने कहा था कि पुतिन के घड़ियों के कलेक्शन की कीमत कम से कम 22 मिलियन रूबल है। सॉलिडैरिटी के सदस्य और पूर्व उप प्रधानमंत्री बोरिस नेमत्सोव ने वीडियो के साथ पोस्ट भी लिखा था।
Putin Visit To India: क्यों दूसरे देश में पुतिन का मल तक नहीं छोड़ते बॉडीगार्ड, क्या है 'पूप सूटकेस' का रहस्य?
चरवाहे के बेटे को दिया था 10 लाख की घड़ी
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने एक फैक्टरी कर्मचारी को 10 लाख की काली ब्लैंकपेन घड़ी गिफ्ट में दी थी। इस घटना से पुतिन की घड़ियों के शौक के बारे में पता चलता है।