Viral Video: बिना टिकट यात्रा कर रहे व्यक्ति को RPF वाले ने की चलती ट्रेन से धकेलने की कोशिश, मचा हंगामा
Viral Video: यह मामला दिल्ली के सराय रोहिल्ला जंक्शन से जोधपुर जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन है। ट्रेन के एसी कोच के पास यह घटना हुई। एक शख्स बिना टिकट यात्रा कर रहा था और पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन में यात्रियों और स्टाफ के बीच झगड़े की खबरें और वीडियो आपने पहले भी देखे होंगे। कई बार पैसेंजर्स आपस में भिड़ जाते हैं या पैंट्री बॉय से कहासुनी हो जाती है। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने सभी को चौंका दिया। वजह यह है कि इसमें एक पुलिसकर्मी ही यात्रियों के साथ गलत बर्ताव करता दिखाई दे रहा है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह मामला दिल्ली के सराय रोहिल्ला जंक्शन से जोधपुर जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन है। ट्रेन के एसी कोच के पास यह घटना हुई। एक शख्स बिना टिकट यात्रा कर रहा था और पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ, वह किसी ने सोचा भी नहीं था। पुलिस वाले ने उस यात्री को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया और यहां तक कि उसे चलती ट्रेन से बाहर धकेलने की कोशिश करने लगा।
लड़का बिना टिकट के यात्रा कर रहा है तो जुर्माना कर दो!! या हमेशा की तरह रिश्वत लेकर सलटा दो!! या फिर अगले स्टेशन पर उतार दो!! मगर चलती ट्रेन से फेंकने जैसी हरक़त क्यों? वर्दी पहने हो तो ख़ुदा हो गए क्या?@RailMinIndia@RPF_INDIA @RPFCR pic.twitter.com/5HpJZ8nvHK
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) August 20, 2025
पुलिस वाले ने की धकेलने की कोशिश
इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद एक बाकी यात्री ने अपने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने पुलिसकर्मी की इस हरकत की कड़ी आलोचना शुरू कर दी। वीडियो करीब 40 सेकंड का है और इसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक बैग लेकर कोच के पास खड़ा है। पुलिसकर्मी बार-बार उसे धक्का दे रहा है और बाहर फेंकने की कोशिश कर रहा है। युवक खुद को अंदर बनाए रखने के लिए संघर्ष करता है। इसी बीच एक और यात्री बाहर आकर पुलिसवाले से कुछ कहता है। पुलिसकर्मी पलटकर उससे कहता है, “तुम अंदर जाओ।” अंत तक एक अन्य यात्री बीच-बचाव करता है और बड़ी घटना होने से टल जाती है।
लोगों ने की आलोचना
पत्रकार @sanjayjourno ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा,“अगर लड़का बिना टिकट सफर कर रहा था तो जुर्माना लगा दो या फिर अगले स्टेशन पर उतार दो। चाहो तो रिश्वत लेकर मामला खत्म करो। लेकिन चलती ट्रेन से फेंकना कौन-सा नियम है? क्या वर्दी पहन लेने से कोई भगवान बन जाता है?” इस पोस्ट को 25 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसे हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने इस पर गुस्से भरी प्रतिक्रियाएं दी हैं। रेलवे की तरफ से भी इस मामले पर कार्रवाई की गई है। @RailwaySeva ने कमेंट सेक्शन में RPF दिल्ली का ट्वीट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि वीडियो में दिख रहा कांस्टेबल दया बस्ती की रिजर्व लाइन में तैनात है। इस घटना की जांच मंडल स्तर पर शुरू हो गई है।