फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Rickshaw puller fare for couples is fixed at Rs 15 and for singles at Rs 10 Video goes viral on Internet

Viral Video: दिल टूटे आशिकों के लिए मसीहा बना रिक्शा वाला, कपल्स का किराया 15 रुपये और सिंगल का 10 रुपये रखा

Tue, 20 May 2025 08:38 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 20 May 2025 08:38 AM IST
सार

Rickshaw Vala Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में रिक्शा ड्राइवर ने अपने ऑटो में सफर करने वाले सिंगल युवाओं के लिए किराया सिर्फ 10 रुपये रखा है, लेकिन अगर कोई कपल उस रिक्शा में बैठता है तो उन्हें 15 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
Rickshaw puller fare for couples is fixed at Rs 15 and for singles at Rs 10 Video goes viral on Internet
रिक्शेवाला का वीडियो वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम @studentgyaan

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मजेदार चीजें वायरल होती रहती हैं। लोग भी वायरल होने के लिए बेहद अतरंगी चीजें करते हैं, जिससे उनकी रील्स और वीडियोज लोगों की फीड में आएं, लेकिन इस बार एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की एक खास पेशकश ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह ऑफर उन सिंगल लड़कों के लिए है जो प्यार में धोखा खा चुके हैं। रिक्शा चालक ने एक ऐसा संदेश अपनी गाड़ी पर लिखा है, जिसने लाखों लोगों का ध्यान खींचा और पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में रिक्शा ड्राइवर ने अपने ऑटो में सफर करने वाले सिंगल युवाओं के लिए किराया सिर्फ 10 रुपये रखा है, लेकिन अगर कोई कपल उस रिक्शा में बैठता है तो उन्हें 15 रुपये देने होंगे। यानी दिल टूटे लड़कों को 5 रुपये की छूट दी जा रही है। इस वायरल पोस्ट में एक ऑटो की फोटो दिखाई गई है, जिसके पीछे बड़े-बड़े अक्षरों में दो बातें लिखी गई हैं कि एक तरफ लिखा है,"प्यार में धोखा खाए लड़कों के लिए किराया 10 रुपये" और दूसरी तरफ, "कपल्स के लिए किराया 15 रुपये"। यह ऑफर खासतौर पर उन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो प्रेम में असफल रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Studentgyaan (@studentgyaan)

विज्ञापन
विज्ञापन



यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हाथों-हाथ लिया और तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। कुछ ही समय में यह पोस्ट लाखों लोगों तक पहुंच गई।यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी बेहद दिलचस्प रहीं। किसी ने इस पहल को सिंगल्स के लिए सबसे बड़ा डिस्काउंट बताया तो किसी ने रिक्शा ड्राइवर को "दिल टूटे आशिकों का मसीहा" कहा।

लोगों ने की रिक्शे वाले की खूब तारीफ
 एक यूजर ने कमेंट किया, "यह रिक्शा वाला मेरा भाई है! टूटे दिल वालों को 5 रुपये की राहत दे रहा है।" एक और ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "कपल्स से ज्यादा पैसा वसूलना चाहिए, सिंगल्स को तो और भी सस्ता मिलना चाहिए।" वहीं, तीसरे यूजर ने कहा, "प्यार में धोखा मिला हो तो सबसे पहले इस रिक्शा वाले भैया को याद करें।" बता दें कि इस तरह का ऑफर जहां लोगों को हंसी का मौका दे रहा है। वहीं यह सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय भी बन गया है। कई यूजर्स अब इस ऑटो ड्राइवर को सिंगल्स का असली दोस्त मान रहे हैं, जिसने उनके दर्द को समझते हुए एक खास रियायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed