{"_id":"683571cbf5b05841a60a31ab","slug":"rhino-suddenly-entered-a-wedding-in-nepal-people-started-recording-video-goes-viral-on-internet-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: नेपाल की शादी में अचानक घुसा गैंडा, फिर किया कुछ ऐसा कि लोग फटाफट फोन निकालकर करने लगे रिकॉर्डिंग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: नेपाल की शादी में अचानक घुसा गैंडा, फिर किया कुछ ऐसा कि लोग फटाफट फोन निकालकर करने लगे रिकॉर्डिंग
Tue, 27 May 2025 02:54 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 27 May 2025 02:54 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में गैंडा वेडिंग वेन्यू के गेट तक पहुंचता है। वह पूरी तरह शांत रहता है, न कोई हलचल मचाता है, न किसी को डराता है। कुछ पल रुक कर वह चारों ओर नजर डालता है और फिर एक खाली रास्ते से आगे बढ़ जाता है।
विज्ञापन
नेपाल की शादी में पहुंचा गेंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nepalinlast24hr
विस्तार
जैसे ही शादी का सीजन आता है, उससे संबंधित कई सारे वीडियोज और रील्स हमारे फीड पर वायरल होने लगते हैं। कुछ तो इमोशनल और कुछ तो इतने ज्यादा मजेदार होते हैं कि हम उसे शेयर किए बिना नहीं रह पाते हैं। शादी का दिन हर किसी की जिंदगी में बेहद खास होता है, जिसे यादगार बनाने के लिए लोग काफी तैयारी करते हैं। अब हाल ही में, नेपाल के चितवन जिले की एक शादी में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि एक जंगली गैंडा अचानक शादी समारोह में पहुंच गया। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में गैंडा वेडिंग वेन्यू के गेट तक पहुंचता है। वह पूरी तरह शांत रहता है, न कोई हलचल मचाता है, न किसी को डराता है। कुछ पल रुक कर वह चारों ओर नजर डालता है और फिर एक खाली रास्ते से आगे बढ़ जाता है। न किसी को नुकसान पहुंचाता है, न ही कोई डर का माहौल बनाता है। उसकी यह शांत व्यवहार सभी को हैरान कर देता है। शादी में मौजूद रिश्तेदारों और मेहमानों के लिए इस सीन पर बिल्कुल भी नहीं भाता है। कई लोगों ने बिना समय गंवाए अपने मोबाइल फोन से इसको रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि गैंडा भीड़ की ओर न जाकर चुपचाप अपने रास्ते चला जाता है। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
लोगों ने इसे दोस्तों के साथ किया शेयर
यह वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पेज @nepalinlast24hr पर साझा किया गया था। कैप्शन में लिखा गया, "चितवन की एक शादी में ऐसा कुछ हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया। एक गैंडा अचानक समारोह में पहुंच गया और सबकी निगाहें उसकी तरफ टिक गईं।" पोस्ट किए जाने के बाद यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से फैल गई। अब तक इसे 18 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 90 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 900 से अधिक यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
कमेंट्स में यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी खूब ध्यान खींच रही हैं। एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "ये तो वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई।" वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया, "भाई ये तो चीफ गेस्ट था।" कुछ लोगों ने इसे धार्मिक रंग देते हुए लिखा, "गैंडा भगवान विष्णु का वाहन है, यह तो शुभ संकेत है। शादी अब पूरी तरह पवित्र हो गई।" एक यूजर ने मजाक में लिखा, "गैंडा सोच रहा होगा। स्वागत नहीं करोगे?"

View this post on Instagram