{"_id":"6447c36fc3543a92b3093cd2","slug":"research-on-clothes-fabric-that-can-hear-your-heartbeat-developed-by-mit-scientists-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Research on Clothes: शरीर के तापमान और हार्ट रेट की जानकारी देंगे ये खास कपड़े, जानिए क्या है इनकी खासियत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Research on Clothes: शरीर के तापमान और हार्ट रेट की जानकारी देंगे ये खास कपड़े, जानिए क्या है इनकी खासियत
Tue, 25 Apr 2023 05:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2023 05:41 PM IST
सार
अस्पताल में भर्ती मरीजों, एथलीट और अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। सेंसर वाले कपड़ों की मदद से शरीर में होने वाले बदलावों बारे में पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Fabric that can 'hear' your heartbeat developed by MIT scientists
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
New Research of Clothes: दुनिया में कई ऐसी चीजे होती हैं, जिनके बारे में जानकर यकीन नहीं होता है और हैरानी होती है। हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब आपके कपड़े बीमार होने पर शरीर के तापमान और हार्ट रेट की जानकारी देंगे। जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है।
विज्ञापन
अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के वैज्ञानिकों ने एक सेंसर बनाया है। यह सेंसर शरीर में होने वालों बदलावों पर नजर रखेगा। इस सेंसर को विशेष स्ट्रेचेबल कपड़ों में लगाया जा सकता है। कपड़ा की खासियत है कि यह आपके शरीर के तापमान, हार्ट रेट और रेस्पिरेशन रेट पर ठीक से नजर रखेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि सेंसर लगे इन कपड़ों को धोया भी जा सकता है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीजों, एथलीट और अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। सेंसर वाले कपड़ों की मदद से इन लोगों के शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में पता लगाया जा सकेगा। एमआईटी में रिसर्च कर रहे डेगडेविरेन ने इसे लेकर जानकारी दी है।
विज्ञापन
Ajab-Gajab: ईश्वर से मिलने के चक्कर में 73 लोगों की मौत, सभी लोग जाना चाहते थे स्वर्ग
उनका कहना है कि भविष्य में हम सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस से बने कपड़ों को हर दिन पहन सकते हैं। उनका कहना है कि इन कपड़ों को पूरी तरह से कस्टमाइज किया जा सकता है। इन खास कपड़ों को व्यक्ति की उम्र और शरीर के हिसाब से बनाया जा सकेगा। इससे किसी व्यक्ति के शरीर में होने वाले भौतिक बदलावों पर नजर रखी जा सकती है।
Optical Illusion: आप तेज दिमाग वाले हैं? पांच सेकेंड के अंदर जंगल में छिपे सांप को ढूंढकर दिखाइए
सेंसर लगे कपड़े देखने में सामान्य कपड़ों की तरह ही दिखते हैं। हालांकि अंदर से देखने पर इनमें सेंसर देखे जा सकते हैं। इन सेंसर पर रिमोट की मदद से नजर रखा जा सकता है।