फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Kenya News in Hindi: meet jesus and go Heaven people starve to death due to superstition in kenya pastor give

Ajab-Gajab: ईश्वर से मिलने के चक्कर में 73 लोगों की मौत, सभी लोग जाना चाहते थे स्वर्ग

Tue, 25 Apr 2023 02:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 02:17 PM IST
सार

पादरी के कहने पर लोगों ने भूखे रहना शुरू कर दिया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। लोगों के शव किल्फी प्रांत में शाकाहोला के जंगल में मिले हैं। पुलिस केन्या के शाकाहोला के जंगल से लोगों के शवों को निकाल रही है।

विज्ञापन
Kenya News in Hindi: meet jesus and go Heaven people starve to death due to superstition in kenya pastor give
meet jesus and go Heaven people starve to death due to superstition - फोटो : iStock

विस्तार

 

विज्ञापन

Ajab-Gajab: अफ्रीकी देश केन्या (Kenya) में एक पादरी ने यीशु से मिलवाने के नाम पर 73 लोगों की जान ले ली है। ईसाई पादरी ने लोगों से भूखे रहने पर यीशू से मिलवाने की बात कही थी। दरअसल चर्च के एक पादरी ने लोगों से कहा था कि अगर भूखे रहोगे, तो यीशू से मुलाकात होगी और वो स्वर्ग जाएंगे। 

पादरी के कहने पर लोगों ने भूखे रहना शुरू कर दिया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। लोगों के शव किल्फी प्रांत में शाकाहोला के जंगल में मिले हैं। पुलिस केन्या के शाकाहोला के जंगल से लोगों के शवों को निकाल रही है। खबर लिखे जाने तक 73 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने पादरी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों के शवों को तीन दिनों से निकाला जा रहा है।  

विज्ञापन


देश के किलिफी काउंटी क्षेत्र के शाकाहोला गांव में पादरी गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च चलाता था। यीशू से मिलवाने के नाम पर लोगों की जान लेने वाले पादरी का नाम पॉल माकेन्जी नथेन्गे है। बताया जाता है कि पादरी चर्च में प्रार्थना के लिए लोगों को बुलाता था। यहां पर आने वाले लोगों से उसने कहा कि वह भूखे रहेंगे, तो उन्हें यीशु से मिलवाएगा। इसके बाद कई लोग भूखे रहने लगे, जिससे लोगों की मौत हो गई। इनमें पुरुष, महिला और बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा 

दरअसल, पादरी की बातों पर लोगों ने भरोसा किया और खाना छोड़ दिया। एक घर में सभी लोग साथ रहने लगे। लोगों की भूख से धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस को इस बात की जानकारी हुई, तो उसने दबिश दी। यहां पर पुलिस ने कई लोगों को बुरी हालत में बरामद किया। पुलिस ने लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर कई लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पुरुष, महिला और बच्चे शामिल हैं।

Optical Illusion: आप तेज दिमाग वाले हैं? पांच सेकेंड के अंदर जंगल में छिपे सांप को ढूंढकर दिखाइए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पादरी ने अनुयायियों को आमरण अनशन के लिए उकसाया था। अभी तक पुलिस शाकाहोला जंगल से 73 शवों को बरामद कर चुकी है। इसके साथ ही पुलिस ने कई कब्रों की भी पहचान की है। 


Ajab Gajab: दो साल के बच्चे को कीड़ा खिलाती है ये मां, बताई हैरान कर देने वाली वजह

मलिंदी उप-काउंटी पुलिस प्रमुख जॉन केम्बोई ने बताया कि पादरी पॉल की जमीन पर अभी कई कब्रों की खुदाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी मौत का आंकडा और भी बढ़ सकता है। पुलिस का कहना है कि तांत्रिक गतिविधियों को लेकर पादरी को 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। बीते हफ्ते गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च में भी भूख से चार लोगों की मौत हुई थी। 

Hottest Places: दुनिया की सबसे गर्म जगहें, जहां इंसान की हो सकती है मौत, जानिए इनके बारे में

पुलिस ने कोर्ट से पादरी पॉल माकेन्जी नथेन्गे की अधिक दिन के लिए हिरासत में रखने की इजाजत मांगी है। पुलिस ने बताया कि पादरी के अनुयायियों की मौत की जांच की जा रही है। पादरी ने लोगों से कहा था कि भूखे रहोगे, तो ईसा मसीह से मुलाकात होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed