फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Rare blue parrot was seen after 15 years

दुर्लभ नीला तोता 15 साल बाद नजर आया

Mon, 27 Jun 2016 07:33 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 27 Jun 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
 Rare blue parrot was seen after 15 years
दुर्लभ तोता - फोटो : BBC

विलुप्त माना जा रहा नीले रंग का एक दुर्लभ तोता ब्राज़ील में करीब 15 साल में पहली बार दिखाई दिया है। एक वीडियो में स्पिक्स मैकॉ नामक इस तोते को बाहिया राज्य में पड़ों के ऊपर उड़ते देखा गया है।

विज्ञापन


पक्षियों के सरंक्षण के लिए काम करने वाली ब्राज़ीलियन सोसायटी के प्रमुख पेड्रो डेवेली का मानना है कि गिरफ्तारी के डर से किसी शिकारी ने इस तोते को आजाद किया होगा। इस इलाके में तोते को खोजने के लिए शुरू किया गया अभियान हाल ही में खत्म हुआ है। माना जा रहा है कि ब्राज़ील में पेड़-पौधों की कमी के कारण स्पिक्स मैकॉ लुप्त होते चले गए।

विज्ञापन

कतर और ब्राज़ील में स्पिक्स मैकॉ के लिए खास इलाका विकसित किया जा रहा है

 Rare blue parrot was seen after 15 years
दुर्लभ तोता - फोटो : BBC

कतर और ब्राज़ील में स्पिक्स मैकॉ के लिए खास इलाका विकसित किया जा रहा है ताकि जंगलों में इस प्रजाति के कुछ तोतों को वापस छोड़ा जा सके। हॉलीवुड फिल्म 'रियो' में स्पिक्स मौकॉ प्रजाति के तोते को मुख्य किरदार में दिखाया गया था जिसके बाद ये प्रजाति काफी मशहूर हुई थी।

इन्हें आखिरी बार बाहिया में क्युरसॉ के रिहायशी इलाके में देखा गया था। विलुप्त माने गए इस दुर्लभ तोते को देखे जाने की ख़बर पर हैरानी जताते हुए डेवेली कहते हैं कि तोते को देखने के बाद यहां के लोगों में गजब उत्साह देखा गया है। स्थानीय अखबार 'एस्टाडो साओ पाओलो' के मुताबिक एक बार नजर आने के बाद इस तोते का कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed