फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Raju Kalakaar became celebrity by playing pebbles on Dil Pe Chalayi Churiyan people lined up to take photos

Viral Video: 'दिल पे चलाई छुरियां' पर पत्थर बजाकर फेमस राजू कलाकार बना स्टार, फोटो खिंचाने के लिए लगी लाइन

Wed, 16 Jul 2025 10:57 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 16 Jul 2025 10:57 AM IST
सार

Viral Video: इस इंटरनेट फेम के बाद राजू को बॉलीवुड से भी पहचान मिलनी शुरू हो गई। हाल ही में देश की मशहूर म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने राजू को अपने म्यूजिक अल्बम में जगह दी। इस अल्बम में राजू नजर आए और उनकी प्रस्तुति को खूब सराहा गया।

विज्ञापन
Raju Kalakaar became celebrity by playing pebbles on Dil Pe Chalayi Churiyan people lined up to take photos
राजू कलाकार बन गया जैंटलमैन - फोटो : इंस्टाग्राम @krishnadhivre

विस्तार

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन नए चेहरे छा जाते हैं, और अब इस फेहरिस्त में राजू कलाकार का नाम भी शामिल हो गया है। अनोखी कला और सादगी के साथ दिल जीतने वाले राजू ने पत्थरों को बजाकर संगीत की लय बनानी शुरू की, और तभी उनकी किस्मत ने करवट ली। 'दिल पे चलाई छुरियां' गाने को पत्थरों की ताल पर गाते हुए उनका एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बस फिर क्या था। यह वीडियो वायरल हुआ और राजू रातों रात इंटरनेट स्टार बन गए।

विज्ञापन


राजू कलाकार का निकला एल्बम
इस इंटरनेट फेम के बाद राजू को बॉलीवुड से भी पहचान मिलनी शुरू हो गई। हाल ही में देश की मशहूर म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने राजू को अपने म्यूजिक अल्बम में जगह दी। इस अल्बम में राजू नजर आए और उनकी प्रस्तुति को खूब सराहा गया। रिलीज से कुछ दिन पहले ही राजू की मुलाकात दिग्गज गायक सोनू निगम से हुई, जहां उन्होंने साथ मिलकर गाना गाया और सोनू निगम को पत्थरों से धुन बजाने की कला भी सिखाई। यह पल भी कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। अब हाल ही में राजू का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उसकी खूब सराहना भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Krishna Dhivre (@krishnadhivre)

विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
राजू की सादगी और अनोखे अंदाज ने लाखों लोगों का दिल छू लिया। उनके वायरल वीडियो ने उन्हें न सिर्फ लोकप्रियता दिलाई, बल्कि संगीत की दुनिया में एक पहचान भी दी। उनकी प्रतिभा को देखते हुए टी-सीरीज  ने उन्हें एक बड़ा मंच दिया। राजू का पहला गाना, जिसमें वे सोनू निगम के साथ नजर आए, टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही तेजी से हिट हो गया।


राजू बने सेलिब्रिटी
यही नहीं, राजू ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो में काम किया, जिसने उनके फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया। यह सहयोग भी उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम साबित हुआ। अब जब राजू एक सेलिब्रिटी बन चुके हैं तो उनका अंदाज भी बदलता जा रहा है। हाल ही में वे एक हाई-प्रोफाइल सैलून पहुंचे, जहां उनका मेकओवर किया गया। यह पूरा अनुभव कैमरे में कैद किया गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके नए हेयरस्टाइल और स्टाइलिश लुक ने लोगों का ध्यान खींचा और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं राजू कलाकार
राजू कलाकार ने यह दिखा दिया है कि असली टैलेंट कहीं भी छुपा हो, अगर उसे मंच मिल जाए तो वह दुनिया को अपना बना सकता है। उनकी कहानी अब लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है, और वे अब सिर्फ सोशल मीडिया सेंसेशन नहीं बल्कि बॉलीवुड के उभरते सितारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed