फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Python Was Found In Train Engine At Mumbai Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus

Saanp Ka Video: ट्रेन के इंजन में घुसकर बैठा अजगर, देखते ही लोको पायलट के उड़े होश, रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो

Wed, 24 Jun 2026 08:01 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 24 Jun 2026 08:01 PM IST
सार

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर ट्रेन के इंजन में अजगर घुसकर बैठा हुआ है। लोको पायलट का टेन के इंजन के भीतर अजगर को देखते ही होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Python Was Found In Train Engine At Mumbai Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus
ट्रेन के इंजन में घुसकर बैठा अजगर, देखते ही लोको पायलट के उड़े होश - फोटो : एक्स

विस्तार

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) का है। यहां पर मंगलवार देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब एक ट्रेन के इंजन में अजगर मिला। ट्रेन के इंजन को आमतौर पर सुरक्षित और शांत कार्यस्थल माना जाता है, क्योंकि यहां पर लोको पायलट पूरी एकाग्रता से अपना काम करते हैं। लेकिन इंजन में सांप नजर आने से रेलवे कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार रात करीब 1:40 बजे की है। रेलवे कर्मचारी ने जैसे ही इंजन के भीतर अजगर को देखा, तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद प्रशिक्षित वन्यजीव रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम के सदस्य ने कुछ ही देर में अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। 
विज्ञापन


इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर को पकड़ने में रेस्क्यू टीम को थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आखिरकार उसे सुरक्षित पकड़कर एक डब्बे में बंद कर दिया जाता है। इस दौरान रेलवे कर्मचारी भी वहां पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




El Nino Impact: कहीं सूखा, तो कहीं बाढ़ लाएगा अल नीनो, भारत पर क्या होगा असर? WRI ने दी डरावनी चेतावनी


विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के मौसम में इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। बारिश और जलभराव की वजह से सांप अक्सर सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में रिहायशी इलाकों, वाहनों या रेलवे परिसरों तक पहुंच जाते हैं।

Weird News: यहां पर निकली है भालू बनने की नौकरी, 14 लाख मिलेगी सैलरी, सिर्फ ये शर्त करनी होगी पूरी

ट्रेन इंजन से पकड़ा गया सांप ब्लैक रॉक पायथन (अजगर) का बच्चा था। इस प्रजाति में विष नहीं होता है, लेकिन आकार में बड़ा और ताकतवर होता है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि, वयस्क ब्लैक रॉक पायथन की लंबाई करीब 19 फीट तक दर्ज की गई है। भारत में अजगर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित प्रजाति है। इसके कारण उसे सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed