{"_id":"6acf3eb64f013abd0a04bf49","slug":"python-swallows-nilgai-calf-alive-but-regurgitates-it-video-goes-viral-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर, रेस्क्यू के दौरान उगल दिया, वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर, रेस्क्यू के दौरान उगल दिया, वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
Wed, 14 Oct 2026 02:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:05 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप बच्चे को अजगर उगल रहा है।
विज्ञापन
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर
- फोटो : एक्स
विस्तार
वायरल वीडियो: दुनिया के खतरनाक जीवों में अजगर की गिनती होती है। यह खतरनाक जीव अपने शिकार को जिंदा निगलत जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया है। इसका खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का। यहां एक विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सर्पमित्र को सूचना दी। इसके बाद सपमित्र सिराज शेख मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू शुरू किया।
विज्ञापन
रेस्क्यू की कोशिश के दौरान अजगर ने नीलगाय के बच्चे को उगल दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सर्पमित्र सिराज शेख ने अजगर का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया और आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के रिहायसी इलाके में विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगला, अजगर का LIVE रेस्क्यू करने का वीडियो कैमरे में कैद। रेस्क्यू के दौरान अजगर ने पेट में मौजूद नीलगाय के बच्चे को उगला। पट्टी इलाके के दिशिनी गांव के वनवासी बस्ती का मामला https://t.co/07cBjOceNQ
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) October 14, 2026
रेलवे स्टेशन पर रील बनाने के चक्कर में आंटी ने खुद पर उड़ेली कोल्ड ड्रिंक, फिर पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
इस पूरी घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने पूरे वाकये का वीडियो बना लिया। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अजगर के सफलतापूर्वक पकड़े जाने के बाद सर्पमित्र ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
मां दुर्गा बनकर बेटी ने पापा को दिया ऐसा सरप्राइज, वीडियो देख भावुक हुए लोग
उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप या अजगर दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश करें। तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग को इसकी जानकारी दें। प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील क्षेत्र के दिशिनी गांव की बनवासी बस्ती का यह पूरा मामला है।