{"_id":"5dc67fe48ebc3e5aed7d97b5","slug":"princess-of-ayodhya-heo-hwang-ok-had-became-the-queen-of-korea-by-marrying-king-suro","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या की वो राजकुमारी, जो कोरिया के राजा से शादी कर बन गई थी वहां की महारानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अयोध्या की वो राजकुमारी, जो कोरिया के राजा से शादी कर बन गई थी वहां की महारानी
अयोध्या से लेकर भगवान राम और उनसे जुड़ी कई बातें आप जानते होंगे, लेकिन क्या आप अयोध्या की एक ऐसी राजकुमारी के बारे में जानते हैं कि जो कोरिया की महारानी बन गई थी? आपको यह बात थोड़ी अजीब लग रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है, जिसे दक्षिण कोरिया के लोग भी मानते हैं और वो अक्सर अयोध्या आते रहते हैं।
2 of 7
अयोध्या में कोरिया की महारानी हियो ह्वांग-ओक का स्मारक
- फोटो : Social media
अयोध्या में सरयू नदी के किनारे कोरिया की उस महारानी का स्मारक भी है, जो कभी यहां की राजकुमारी थीं। उस महारानी का नाम है हियो ह्वांग-ओक, जो प्राचीन कोरियाई राज्य कारक के संस्थापक राजा किम सू-रो की भारतीय पत्नी थीं।
3 of 7
हियो ह्वांग-ओक
- फोटो : Social media
अयोध्या की इस राजकुमारी को सुरीरत्ना के नाम से भी जाना जाता है। कोरिया के इतिहास के मुताबिक, महारानी हियो ह्वांग-ओक यानी राजकुमारी सुरीरत्ना भारत से दक्षिण कोरिया के ग्योंगसांग प्रांत के
किमहये शहर गई थीं और वहीं की होकर रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हियो ह्वांग-ओक और राजा किम सू-रो
- फोटो : Quora
चीनी भाषा में दर्ज दस्तावेज सामगुक युसा के मुताबिक, ईश्वर ने अयोध्या की राजकुमारी के पिता को स्वप्न में आकर ये निर्देश दिया था कि वो अपनी बेटी को राजा किम सू-रो से विवाह करने के लिए किमहये शहर भेजें। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें राजा सू-रो के पास जाने को कहा। लगभग दो महीने की समुद्री यात्रा के बाद राजकुमारी कोरिया के राजा के पास पहुंच गईं। सामगुक युसा में कहा गया है कि उस समय राजकुमारी की उम्र 16 वर्ष थी, जब उनकी शादी राजा किम सू-रो से हुई थी और उसके बाद वो कोरिया की महारानी बन गईं।
विज्ञापन
5 of 7
अयोध्या की राजकुमारी सुरीरत्ना
- फोटो : Social media
कहा जाता है कि महारानी हियो ह्वांग-ओक और राजा किम सू-रो के कुल 12 बच्चे थे। आज कोरिया में कारक गोत्र के तकरीबन 60 लाख लोग खुद को राजा किम सू-रो और अयोध्या की राजकुमारी के वंश का बताते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।