{"_id":"68a067e3a7a1fa1df40cc9d4","slug":"premanand-ji-maharaj-laugh-and-amazed-on-magic-tricks-of-magician-samrat-shankar-jadugar-video-viral-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमानंद जी महाराज के सामने जादूगर ने दिखाया ऐसा करतब, पेपर से बना दी नोट की गड्डी, अंगूठी से निकाल दी भभूत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
प्रेमानंद जी महाराज के सामने जादूगर ने दिखाया ऐसा करतब, पेपर से बना दी नोट की गड्डी, अंगूठी से निकाल दी भभूत
Sat, 16 Aug 2025 04:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 04:45 PM IST
सार
Premanand Ji Maharaj Vrindavan: वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से जादूगर शंकर सम्राट ने मुलाकात की। बातचीत के दौरान शंकर सम्राट ने हैरतअंगेज जादू दिखाया तो प्रेमानंद महाराज भी आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन
प्रेमानंद जी महाराज के सामने जादूगर ने दिखाया ऐसा करतब
- फोटो : Instagram/bhajanmarg_official
विस्तार
Premanand Ji Maharaj Vrindavan: वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से जादूगर शंकर सम्राट ने मुलाकात की। बातचीत के दौरान शंकर सम्राट ने हैरतअंगेज जादू दिखाया तो प्रेमानंद महाराज भी आश्चर्यचकित रह गए। कभी वह उत्सुक नजर आए, तो कभी खिलखिलाकर हंस पड़े। प्रेमानंद जी महाराज सत्य, भक्ति और धर्म के रास्ते पर चलने की सीख देने के लिए प्रसिद्ध हैं। प्रेमानंद जी महाराज के सामने जब जादूगर ने करतब दिखाया, तो नजारा देखने वाला था।
विज्ञापन
वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से विश्व के जाने-माने जादूगर शंकर सम्राट मिलने पहुंचे। वह जीवनकाल में 28000 शो कर चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज को अपना परिचय दिया। उन्होंने बताया कि सिर्फ 20 हजार शो चैरिटी के लिए किया है। इसके बाद उन्होंने महाराज जी के सामने करतब दिखाना शुरू किया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने एक टिश्यू पेपर लिया और प्रेमानंद जी महाराज से कहते हैं कि एक मिनट इसे देखेंगे, तो रंग बदल जाएगा। फिर वो टिश्यू पेपर को कुछ देर रगड़ने के बाद दिखाते हैं, तो पांच सौ का नोट बन गया था। इस महाराज जी ठहाके मारकर हंसते हैं। इसके बाद जादूगर शंकर सम्राट ने नोट को जेब में डाला और कहते हैं कि इसे फिर से पेपर बनाएंगे। फिर वो पेपर को रगड़ते हैं और एक नोट से ढेर सारे नोट बन जाते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)
Janmashtami 2025: यहां भूख से दुबली हो जाती है भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, जानिए मंदिर के चौंकाने वाले रहस्य
इसके बाद वह महाराज जी से कहते हैं कि ये वाला चाहिए और कुछ नहीं चाहिए। इस पर फिर प्रेमानंद जी महाराज जोर से हंसने लगते हैं और कहते हैं कि ये तो गजब हो गया। इसके बाद वो किसी एक अंगूठी लेते हैं और उसे एक पेपर पर झाड़ते हैं, जिसमें राख निकलती है। इस पर शंकर सम्राट कहते हैं देखो भभूती बन गई। उन्होंने कहा कि जादू एक कला है।
Janmashtami 2025: भारत का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां आज भी धड़कता है भगवान श्रीकृष्ण का दिल, जानिए क्या है रहस्य
इसके बाद एक शख्स एक टोकरी की तरह दिख रही एक वस्तु लेकर आता है। उस वह हाथ फेरते हैं और फिर अंदर से एक माला निकालते हैं। जादूगर शंकर सम्राट की यह कला देखकर प्रेमानंद जी महाराज भी हैरान हो गए। साथ ही वह खूब जोर-जोर से हंसे। प्रेमानंद जी महाराज और जादूगर शंकर सम्राट की मुलाकात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।