फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   pregnant Man: nagpur man Was pregnant for 36 years with twins know surprising story

Pregnant Man: 36 साल से प्रेग्नेंट था आदमी! फूला पेट देख डॉक्टर समझे ट्यूमर, ऑपरेशन करने पर निकले जुड़वा बच्चे

Sat, 24 Jun 2023 12:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 12:03 PM IST
सार

संजू भगत का पेट इतना अधिक फूला गया कि लोग प्रेग्नेंट आदमी कहकर बुलाने लगे। भगत को अपना फूला पेट देखकर अजीबोगरीब लगता था, लेकिन साल 1999 तक पेट की सूजन इतनी बढ़ गई कि सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

विज्ञापन
pregnant Man: nagpur man Was pregnant for 36 years with twins know surprising story
man was pregnant for 36 years with twins - फोटो : Twitter/Ateensdairy

विस्तार

pregnant man: दुनिया में हर दिन कई तरह की खबरें आती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई आदमी प्रेग्नेंट हो गया है? इस तरह की घटनाएं सुनने या जानने के बाद यकीन नहीं होता है। ऐसी घटनाओं का जवाब विज्ञान के पास भी नहीं होता है। अब इन दिनों महाराष्ट्र से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के नागपुर में एक लड़का प्रेग्नेंट नजर आता था। ऑपरेशन के बाद अब उसके पेट से ऐसी चीज निकली है, जिसके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उसके फूले पेट को लोग अजीब नजरों से देखते थे। 

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर के रहने वाले संजू भगत के साथ यह घटना हुई है। इसके बारे में जानकर डाॅक्टर भी हैरत में पड़ गए। भगत का बचपन बहुत सामान्य बीता, लेकिन भगत का पेट दूसरे बच्चों से अधिक फूला हुआ था। उन्होंने या उनके परिजनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है, लेकिन धीरे-धीरे पेट अधिक फूल गया। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। 
विज्ञापन


संजू भगत का पेट इतना अधिक फूला गया कि लोग प्रेग्नेंट आदमी कहकर बुलाने लगे। भगत को अपना फूला पेट देखकर अजीबोगरीब लगता था, लेकिन साल 1999 तक पेट की सूजन इतनी बढ़ गई कि सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद संजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Titanic Mystery: 100 साल बाद भी कोई नहीं जान पाया क्यों डूबा था टाइटैनिक, चार रहस्यों में उलझी है दुनिया

डॉक्टरों ने सोचा कि मरीज को ट्यूमर की समस्या है, लेकिन जब ऑपरेशन करने के लिए पेट खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर डॉक्टर हैरत में पड़ गए। ऐसा इसलिए, क्योंकि पेट में ट्यूमर की जगह कुछ और ही था। इसके बारे में जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा। 


Billionaires: समुद्री नाव पर काम करने वाली लड़की ने अरबपतियों के खोले राज, अजीबोगरीब शौक जानकर उड़ जाएंगे होश

रिपोर्ट के मुताबिक, जब डॉक्टरों ने पेट में हाथ डाला, तो कई हड्डियां मिलीं। डॉक्टरों को पहले एक पैर मिला, फिर दूसरा पैर, बाल, हाथ, जबड़े और शरीर के कई भाग मिले। डॉक्टर यह घटना देखकर हैरान रह गए। 

Titanic: अंदर से ऐसी दिखती है टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी, बैठने के लिए नहीं है कोई सीट

डॉक्टरों ने इस घटना को वैनिशिंग ट्विन सिंड्रोम बताया है। इसका मतलब यह है कि जुड़वा बच्चे गर्भावस्था के समय मर गए होंगे, लेकिन खत्म नहीं हुए होंगे। यह घटना बेहद दुर्लभ है और धरती पर 50 लाख लोगों में से एक के साथ ऐसा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed