फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pig following reporter and biting him in Greece video viral on social media

वीडियो: जब रिपोर्टर के पीछे पड़ गया सूअर, जान बचाने के लिए करना पड़ा ये काम

Thu, 28 Nov 2019 01:19 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
Pig following reporter and biting him in Greece video viral on social media
रिपोर्टर के पीछे पड़ा सुअर - फोटो : Twitter

कभी-कभी लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो दर्शकों के साथ-साथ स्टूडियो में मौजूद एंकर्स को भी हंसने पर मजबूर कर देती हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है ग्रीस में, जहां एक रिपोर्टर लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था, लेकिन अचानक उसके पीछे एक सुअर पड़ गया। रिपोर्टर उस सुअर से पीछा छुड़ाने के लिए इधर से उधर चक्कर काटता रहा, लेकिन उसने उसका पीछा नहीं छोड़ा और रिपोर्टर को पीछे से धक्का देता रहा। 

विज्ञापन

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान का यह नजारा ऐसा था, जिसे देखकर स्टूडियो में मौजूद एंकर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्टर कैमरे के सामने कहता नजर आता है कि 'हमारे साथ एक समस्या हो गई है। यहां एक सूअर है जो हमारा पीछा नहीं छोड़ रहा है। मैं एक जगह खड़ा नहीं हो पा रहा हूं, क्योंकि यह मुझे काट रहा है।'   

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे देखकर खुद को हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं। 26 नवंबर को ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो को अब तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि कई लोगों ने इसपर तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed