फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   people got angry seeing the grooms bullying Video goes Viral on Internet see netizens reaction on This

Viral Video: 'अगर नाच रुका तो बारात वापस चली जाएगी', दूल्हे की दादागिरी देख लोगों का फूटा गुस्सा, देखें वीडियो

Mon, 15 Sep 2025 10:32 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 15 Sep 2025 10:32 AM IST
सार

Viral Video:इसी बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी शादी में माइक लेकर अनाउंसमेंट करता दिखाई देता है। दूल्हा वहां मौजूद लोगों से डांस प्रोग्राम को लेकर बात करता है।

विज्ञापन
people got angry seeing the grooms bullying Video goes Viral on Internet see netizens reaction on This
दूल्हे का वीडियो वायरल - फोटो : एक्स@Allrounder_786

विस्तार

आज के समय में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बन चुका है। लोग दिन की शुरुआत और अंत तक सोशल मीडिया पर ही रहते हैं। जिस तरह इंसान बिना खाना खाए या बिना सांस लिए जिंदा नहीं रह सकता, वैसे ही अब बिना सोशल मीडिया के रहना भी लोगों को नामुमकिन लगता है। हर कोई इसमें इतना जुड़ चुका है कि दिनभर कई तरह के वीडियो देखता और शेयर करता रहता है। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं, कुछ सोचने पर मजबूर करते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोग हंसी रोक ही नहीं पाते। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी शादी में माइक लेकर अनाउंसमेंट करता दिखाई देता है। दूल्हा वहां मौजूद लोगों से डांस प्रोग्राम को लेकर बात करता है। उसका अंदाज ही इतना अलग और मजेदार है कि सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। वीडियो में दूल्हा कहता है, “खाना 1 बजे खिलाओ या 2 बजे, नाच नहीं रुकेगा। अगर नाच रुका तो बारात रिटर्न चली जाएगी। इस बात को ध्यान से सुन लो। और चारों नचनियां एक साथ ही नाचेंगी।” दूल्हे की यही बातें सुनकर वहां मौजूद लोग तो हंसी में डूब ही गए, लेकिन जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो इंटरनेट की जनता भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी किसी ने नहीं दी है, लेकिन इसे कई अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट किया जा चुका है। फिलहाल जो वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, वह एक्स प्लेटफॉर्म पर @Allrounder_786 नाम के अकाउंट से डाला गया है। उस अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया, “नाच प्रेमी दूल्हा, इसकी बात तो सुनिए।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, “इसको माइक किसने दिया बे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “पूरी बारात का ख्याल रखा है दूल्हे ने।” वहीं तीसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “दूल्हा काफी शौकीन लग रहा है नाच-गाने का।” एक और यूजर ने हंसते हुए लिखा, “बहुत खतरनाक लोग हैं भाई, जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं।”

इस कारण वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसे मजेदार वीडियो इसलिए वायरल हो जाते हैं क्योंकि लोग उनसे तुरंत जुड़ जाते हैं। शादी जैसे मौके पर वैसे ही हर किसी का मूड हल्का-फुल्का होता है और अगर दूल्हा खुद माइक पकड़कर इस तरह की बातें कह दे तो माहौल और भी मजेदार बन जाता है। यही कारण है कि यह वीडियो इतनी तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed