फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   People could not stop laughing after seeing this viral post see netizens reaction on this

Viral Post: अब यही देखना बाकी रह गया था, इस वायरल पोस्ट को देख लोग नहीं रोक पाए हंसी, पूछ रहे अतरंगी सवाल

Thu, 21 Aug 2025 10:55 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 21 Aug 2025 10:55 AM IST
सार

Viral Post: यह फोटो किसी दुकान के बाहर लगे पोस्टर की है। आमतौर पर दुकानों के बाहर आपको डिस्काउंट, ऑफर या प्रोडक्ट्स के नाम वाले पोस्टर देखने को मिलते हैं। लेकिन इस बार मामला बिल्कुल ही अलग है।

विज्ञापन
People could not stop laughing after seeing this viral post see netizens reaction on this
वायरल पोस्ट को देख हंसे लोग - फोटो : इंस्टाग्राम @rohit_tm_00

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर अतरंगी लोग और उनकी मजेदार हरकतें खूब देखने को मिलती हैं। कुछ लोग ऐसे-ऐसे आइडिया निकाल लेते हैं कि जिसे देखकर बाकी लोग हैरान रह जाते हैं और हंसी भी नहीं रोक पाते। अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आपने भी ऐसे बहुत सारे पोस्ट जरूर देखे होंगे, जहां लोग अपनी हटके सोच से सबका ध्यान खींच लेते हैं। हर दिन कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी किसी का डांस वायरल हो जाता है, कभी कोई अनोखी जुगाड़ सबको हैरान कर देती है। फिलहाल एक ऐसी ही फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें लिखा हुआ मजेदार पोस्टर देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
यह फोटो किसी दुकान के बाहर लगे पोस्टर की है। आमतौर पर दुकानों के बाहर आपको डिस्काउंट, ऑफर या प्रोडक्ट्स के नाम वाले पोस्टर देखने को मिलते हैं। लेकिन इस बार मामला बिल्कुल ही अलग है। यहां एक शख्स ने अपनी फोटो लगाकर एक ऐसा पोस्टर टांगा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही। पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा है, “सेकेंड हैंड चड्डी स्टोर।” अब जरा सोचिए कपड़े तो सेकेंड हैंड बिकते हुए सुना होगा लेकिन ‘सेकेंड हैंड चड्डी स्टोर' इसे जिसने भी देखा वही चौंक गया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rohit tm 00 (@rohit_tm_00)

विज्ञापन
विज्ञापन



इतने रुपये में उपलब्ध है सेकेंड हैंड माल
यही नहीं, पोस्टर पर नीचे और भी मजेदार बातें लिखी गई हैं। उस शख्स ने साफ लिखा है, “लोन पर सेकेंड हैंड चड्डी उपलब्ध है।” यानी अगर किसी के पास तुरंत पैसे न हों तो वो चड्डी किस्तों में भी खरीद सकता है। इसके साथ ही नोट में लिखा गया है, “हमारे यहां सभी कंपनियों की सेकेंड हैंड चड्डी मात्र 11 रुपए में मिलती है।” इतना पढ़ते ही लोग समझ गए कि यह पोस्टर मजाक के लिए बनाया गया है, लेकिन इसका असर इतना जबरदस्त हुआ कि यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

पोस्ट पर यूजर्स ने किए ऐसे सवाल
इस अनोखे पोस्टर की फोटो इंस्टाग्राम पर rohit_tm_00 नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। देखते ही देखते यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई और लाखों लोगों ने इसे लाइक कर दिया। अब बात करें कमेंट्स की तो वहां तो जैसे मजाक की बौछार हो गई। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “भाई हर महीने किस्त कितनी देनी होगी?” दूसरे ने चुटकी ली, “अगर टाइम पर किस्त नहीं भरी तो चड्डी खींच लेंगे क्या?” तीसरे यूजर ने पूछा, “क्या EMI पर चड्डी का फाइनेंस भी हो सकता है?” वहीं चौथे ने मजेदार सवाल किया, “EMI पर लेने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे?”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed