फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Patna Man Questions Traffic Police Over E Challan Cops Lose Cool, Heated Argument Ensues Video Goes Viral

Viral Video: बिहार के लाला से उलझना ट्रैफिक पुलिस को पड़ा भारी, जेल ले जाने की धमकी से भी नहीं डरा

Mon, 19 May 2025 04:29 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 19 May 2025 04:29 PM IST
सार

Traffic Police Viral Video: पुलिसकर्मी इस सवाल पर नाराज हो जाते हैं और युवक से पूछते हैं कि वह वीडियो क्यों बना रहा है। युवक जवाब देता है कि उसे यह करने का अधिकार है। इसी दौरान युवक यह भी देखता है कि दोनों पुलिसकर्मियों की वर्दी पर नाम की पट्टी नहीं लगी है।

विज्ञापन
Patna Man Questions Traffic Police Over E Challan Cops Lose Cool, Heated Argument Ensues Video Goes Viral
बिहार के लड़के ने ट्रैफिक पुलिस से पूछा यह सवाल - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक ट्रैफिक पुलिस से अपने ई-चालान को लेकर सवाल पूछता है। लेकिन सवाल-जवाब के इस सिलसिले में मामला इतना बढ़ जाता है कि पुलिसकर्मी उसे थाने ले जाने की धमकी देने लगते हैं। वीडियो में नजर आ रहा युवक ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचता है और कैमरा ऑन कर एक तस्वीर दिखाता है, जिसमें वह बिना हेलमेट स्कूटी चला रहा होता है। यही तस्वीर ई-चालान का आधार बनी थी। युवक का सीधा सवाल था कि यह चालान किसने काटा है और किस कारण से। आइए विस्तार से जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पुलिसकर्मी इस सवाल पर नाराज हो जाते हैं और युवक से पूछते हैं कि वह वीडियो क्यों बना रहा है। युवक जवाब देता है कि उसे यह करने का अधिकार है। इसी दौरान युवक यह भी देखता है कि दोनों पुलिसकर्मियों की वर्दी पर नाम की पट्टी नहीं लगी है, जिस पर वह सवाल उठाता है। इसके बाद पुलिसकर्मी युवक को मना करते हैं कि वह इस तरह से सवाल न करे, लेकिन युवक अपने सवालों पर अड़ा रहता है। थोड़ी ही देर में पुलिसकर्मी भी युवक का वीडियो बनाना शुरू कर देता है और तेज आवाज में बोलता है कि यह व्यक्ति ड्यूटी में बाधा डाल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने किया यह सवाल
युवक जब बार-बार चालान से जुड़ी जानकारी मांगता है, तो पुलिसकर्मी कहता है कि वह खुद चालान काटने वाला नहीं है। इसके बाद वह युवक को पुलिस स्टेशन ले जाने की धमकी देता है। यह वीडियो करीब दो मिनट का है और यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है।मX (पहले ट्विटर) पर इस वीडियो को @gharkekalesh ने पोस्ट किया और कैप्शन दिया, "ट्रैफिक पुलिस और युवक के बीच ई-चालान पर बहस।" यह वीडियो अब तक 10 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे पसंद भी किया है।


पुलिसकर्मी को भी आ जाता है गुस्सा
@KritakshK नामक यूजर ने भी यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं यह जानने गया था कि मेरी स्कूटी पर चालान क्यों हुआ। पुलिस ने जवाब देने की बजाय बदतमीजी की, जेल भेजने की धमकी दी और कहा कि मुझे उनका नाम पूछने का अधिकार नहीं है। एक नागरिक को सम्मान मिलना चाहिए।” जहां कुछ लोग युवक के सवालों को जायज बता रहे हैं और उसका समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि यदि उसने हेलमेट पहन लिया होता तो यह स्थिति ही नहीं आती।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, “उस युवक का जवाब भी लाजवाब था, कितने शांत तरीके से बात कर रहा था।” किसी और ने लिखा, “अब तो रोज का मामला हो गया है।” वहीं एक और ने चुटकी ली, “अब ई-चालान पर भी झगड़ा होने लगा है।”




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed