Viral Post: दिल्ली मेट्रो की सीट पर टांग पसारे सो रहे पैसेंजर्स, तस्वीरें हुईं वायरल तो DMRC को देना पड़ा जवाब
Viral Post: यह पहली बार नहीं है जब ऐसा मामला सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार मेट्रो में यात्रियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया है। कुछ लोग ग्रुप बनाकर फर्श पर बैठ जाते हैं, कुछ लोग सीट पर लेट जाते हैं या जूतों के साथ सीट पर चढ़ जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो देश की सबसे साफ-सुथरी और समय पर चलने वाली परिवहन सेवा मानी जाती है। इसमें सफर करने के लिए कुछ जरूरी नियम और शिष्टाचार बनाए गए हैं ताकि सभी यात्री आरामदायक और सुरक्षित यात्रा कर सकें। लेकिन कई बार कुछ लोग इन नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं और ऐसा व्यवहार करते हैं जिससे दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है। हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स दिल्ली मेट्रो के फर्श पर पूरी तरह लेटा हुआ नजर आ रहा है। उसने हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ है और आराम से उसे स्क्रॉल कर रहा है, जैसे वह मेट्रो में नहीं, बल्कि अपने घर के सोफे पर हो। यह नजारा देखकर कई लोगों ने नाराजगी जताई और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से शिकायत की। डीएमआरसी को भी इस पर जवाब देना पड़ा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी पोस्ट के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
इस फोटो को ट्विटर पर @MdShahbaz476868 नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया। उन्होंने दिल्ली मेट्रो को टैग करते हुए सवाल किया, “ये क्या है?” इस पर DMRC ने जवाब दिया, "नमस्ते किसी भी असुविधा के लिए खेद है। कृपया आगे की कार्रवाई के लिए ट्रेन आईडी और स्थान साझा करें।" दिल्ली मेट्रो अक्सर इस तरह के मामलों में यही जवाब देती है। जब भी कोई फोटो या वीडियो वायरल होता है जिसमें कोई व्यक्ति मेट्रो में फर्श पर बैठा या लेटा हुआ दिखता है तो DMRC उस पर जवाब देकर संबंधित जानकारी मांगती है ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
@OfficialDMRC
— Ishtyak khan (@ishtyak) July 27, 2025
This is want happen in delhi metro live sunday 5pm pink line toward majlis park @DCP_DelhiMetro @metro pic.twitter.com/nZwjCPmzg9
दिल्ली मेट्रो के फर्श पर लेटते हुए यात्री का फोटो वायरल
यह पहली बार नहीं है जब ऐसा मामला सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार मेट्रो में यात्रियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया है। कुछ लोग ग्रुप बनाकर फर्श पर बैठ जाते हैं, कुछ लोग सीट पर लेट जाते हैं या जूतों के साथ सीट पर चढ़ जाते हैं। इस तरह के व्यवहार से अन्य यात्रियों को परेशानी होती है और मेट्रो की साफ-सफाई भी खराब होती है। दिल्ली मेट्रो प्रशासन यात्रियों से बार-बार अपील करता है कि वे मेट्रो के नियमों का पालन करें। मेट्रो में साफ-सफाई, अनुशासन और शिष्टाचार का ध्यान रखना हर यात्री की जिम्मेदारी है।
DMRC ने दिया यह जवाब
सोशल मीडिया पर हर बार ऐसे मामलों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद लोग इन्हें भूल जाते हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या DMRC को केवल सोशल मीडिया पर जवाब देने तक ही सीमित रहना चाहिए या ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए? अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं, जिससे मेट्रो की छवि और यात्रियों का अनुभव दोनों प्रभावित हो सकते हैं। नियम सबके लिए हैं और उन्हें सभी को मानना चाहिए। तभी मेट्रो जैसी सुविधा सुरक्षित रह सकती है।