{"_id":"68d537062399f33c88086a1c","slug":"passengers-iphone-get-stuck-in-train-toilet-attendant-staff-helps-to-give-him-back-video-goes-viral-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: ट्रेन के टॉयलेट में फंस गया यात्री का iPhone, फिर अटेंडेंट ने ऐसे निकाला बाहर, वीडियो ने मचाया हंगामा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: ट्रेन के टॉयलेट में फंस गया यात्री का iPhone, फिर अटेंडेंट ने ऐसे निकाला बाहर, वीडियो ने मचाया हंगामा
Thu, 25 Sep 2025 06:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 25 Sep 2025 06:05 PM IST
सार
Viral Video: ट्रेन में एक यात्री का iPhone फोन टॉयलेट की खिड़की में फंस जाता है। इसके बाद वीडियो में रेलवे स्टाफ वालों को फोन निकालने में जुटा हुआ देख सकते हैं। वीडियो बना रहा शख्स खुद एसी कोच अटेंडेंट होता है।
विज्ञापन
जब ट्रेन के टॉयलेट में फंस गया यात्री का iPhone
- फोटो : Instagram
विस्तार
Viral Video: ट्रेन में सफर के दौरान हर यात्री की जिम्मेदारी होती है कि अपने सामान का ध्यान वह खुद रखे। हालांकि, कभी-कभार जाने-अनजाने में छोटी सी लापरवाही की वजह से यात्री परेशानी पड़ जाते हैं। ट्रेन में यात्रा दौरान एक यात्री के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब यात्री ट्रेन के टॉयलेट में अपना आईफोन इस्तेमाल कर रहा था, तो इसी दौरान बाथरूम की विंडो के अंदर उसका मोबाइल फंस जाता है।
विज्ञापन
सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसका कोई ऐसा वैसा फोन नहीं बल्कि iPhone होता है। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात ट्रेन अटेंडेंट ने यात्री की मदद के लिए अपना जीन जान लगा देता है। अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग अटेंडेंट स्टाफ की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में एक यात्री का iPhone फोन टॉयलेट की खिड़की में फंस जाता है। इसके बाद वीडियो में रेलवे स्टाफ वालों को फोन निकालने में जुटा हुआ देख सकते हैं। वीडियो बना रहा शख्स खुद एसी कोच अटेंडेंट होता है। वह आता है कि चलती ट्रेन में कई सारी समस्याएं आती हैं। उसे यात्री का फोन फंसा होने की जानकारी मिलती है, तो वह उसके नंबर पर कॉल करता है।
विज्ञापन
Video: सड़क पर दो सांडों में चल रही थी भयंकर लड़ाई, तभी बीच में आया ऑटो और फिर..., वायरल हुआ डराने वाला वीडियो
इसके बाद फोन टॉयलेट की खिड़की में फंसा हुआ ही बजने लगता है। इसके बाद अटेडेंट स्टॉफ के लोग अपने सभी सामान लेकर फोन निकालने की कोशिश करती हैं। लेकिन फोन नीचे फंसा था, जिसके कारण फोन नहीं निकाल पा रहे होते। इसके बाद नीचे के हिस्से को वह तोड़ते हैं, तो उसमें से फोन बाहर आता है। इसके बाद वह यात्री को फोन वापस कर देते हैं, तो खुशी में यात्री अटेंडेंट स्टाफ को गले लगा लेता है।
View this post on Instagram
Viral Video: शहद के छत्ते को ब्रेड के साथ खा गई ये लड़की, होठों पर चिपकी रही मधुमक्खियां, लोगों का ठनका माथा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को @aviivlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है- पैसेंजर का फोन टॉयलेट में गिर गया। इंस्टाग्राम बायो में यूजर ने खुद को ट्रेन में एसी कोच अटेंडेंट बताया है, जो व्लॉग भी बनाता है। इस वीडियो को करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं, तो वहीं 25 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Viral Video: ट्रेन में यात्रियों को सांप दिखाकर पैसे मांगता दिखा शख्स, भड़के लोग तो रेलवे को देना पड़ा जवाब
वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग ट्रेन अटेंडेंट के काम की तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोगों का कहना है कि फोन निकालने में जो ट्रेन का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कौन करेगा? अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।