फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Passengers Forced to Lie on Tarmac Viral Video Sparks Outrage

वायरल वीडियो: हवाई सफर करने निकले थे यात्री, लेकिन प्लेन के नीचे लेटने की आ गई नौबत

Tue, 03 Nov 2026 05:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 03 Nov 2026 05:12 PM IST
सार

Viral Video: फ्लाइट में देरी और बार-बार बदलती टाइमिंग से परेशान यात्रियों को प्लेन से उतरकर टर्मेक पर बैठना और लेटना पड़ा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग एयरलाइन पर तंज कस रहे हैं।

विज्ञापन
Passengers Forced to Lie on Tarmac Viral Video Sparks Outrage
प्लेन के नीचे लेटने की नौबत आ गई - फोटो : इंस्टाग्राम@vijaylakshmimallya3

विस्तार

हवाई जहाज से सफर करने का सबसे बड़ा फायदा यही माना जाता है कि कम समय में लंबी दूरी तय हो जाती है। यही वजह है कि लोग ट्रेन और बस के बजाय फ्लाइट का टिकट खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करते हैं। लेकिन सोचिए अगर आप समय पर एयरपोर्ट पहुंच जाएं, फ्लाइट का इंतजार करें और फिर भी अपनी मंजिल तक पहुंचने के बजाय एयरपोर्ट पर ही फंस जाएं तो कैसा लगेगा? ऊपर से अगर हालात ऐसे हो जाएं कि आपको प्लेन से उतरकर रनवे के पास जमीन पर ही लेटना पड़ जाए तो परेशानी और बढ़ जाएगी। कुछ ऐसा ही नजारा एक फ्लाइट में देखने को मिला। यहां उड़ान में देरी और बार-बार बदलती टाइमिंग से परेशान यात्रियों को आखिरकार टर्मेक पर बैठना और लेटना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


प्लेन के नीचे लेटने की नौबत आ गई
सोशल मीडिया पर विजय लक्ष्मी माल्या नाम की यूजर ने इस पूरी घटना के कई वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो की शुरुआत में वह कहती हैं, 'मैंने लाइफ में नहीं सोचा था, प्लेन के नीचे ऐसे लेटी रहूंगी। ये है एयरलाइन और ये हूं मैं।' इसके बाद वह कैमरा घुमाकर आसपास का नजारा दिखाती हैं। वीडियो में कई यात्री प्लेन के आसपास टर्मेक पर बैठे और लेटे नजर आ रहे हैं। कोई जमीन पर आराम करता दिख रहा है तो कोई वहीं बैठकर फ्लाइट का इंतजार कर रहा है। यात्रियों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लंबे इंतजार ने उन्हें कितना परेशान कर दिया था।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Vijay Lakshmi Mallya (@vijaylakshmimallya3)

विज्ञापन
विज्ञापन



शाम 5.55 बजे की थी फ्लाइट, कई बार बदला समय
विजय ने अपने वीडियो के कैप्शन में इस परेशानी की वजह भी बताई है। उनके मुताबिक, फ्लाइट का निर्धारित समय शाम 5.55 बजे था। लेकिन इसके बाद कई बार फ्लाइट की टाइमिंग बदली गई। आखिरकार यात्रियों को प्लेन के अंदर बैठा भी दिया गया, लेकिन इतना सब होने के बाद भी उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई। वीडियो में विजय अपने साथ सफर कर रहे दूसरे यात्रियों की हालत भी दिखाती हैं। उनके वीडियो सामने आने के बाद लोग एयरलाइन की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

किसी ने हावड़ा लोकल से की तुलना, तो किसी ने उड़ाया मजाक
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने फ्लाइट की तुलना हावड़ा लोकल से कर दी। वहीं, एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह रोज प्रार्थना करते हैं कि यह एयरलाइन एक दिन दिवालिया न हो जाए। एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि कंपनी कभी निराश नहीं करती है।फिलहाल यह वीडियो यात्रियों की परेशानी और एयरलाइन की व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed