फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girls Office Diwali Dance Goes Viral, Video Crosses 20 Million Views

वीडियो: 'झाल्ला वल्लाह' पर थिरकी लड़की, मुस्कान पर फिदा हुए लोग; बोले- पूरे ऑफिस का क्रश!

Tue, 03 Nov 2026 11:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 03 Nov 2026 11:00 AM IST
सार

Viral Video: चंडीगढ़ की ओशीन पांडिया ने ऑफिस की दिवाली पार्टी में 'झाल्ला वल्लाह' गाने पर ऐसा डांस किया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Girls Office Diwali Dance Goes Viral, Video Crosses 20 Million Views
दिवाली पार्टी में ओशीन ने लूटी महफिल - फोटो : इंस्टाग्राम@sparkling_osheen

विस्तार

मोहल्ले की जिस दुकान पर लोग रोजमर्रा का सामान लेने जाते हैं, वहां कभी-कभी कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो चेहरे पर मुस्कान ला देता है। आमतौर पर दुकानों पर ग्राहकों को सामान देते दुकानदार नजर आते हैं, लेकिन क्या हो अगर दुकान पर पहुंचने पर दुकानदार की जगह एक छोटी सी बच्ची कुर्सी पर बैठी मिले? वो भी पूरे रौब के साथ। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें करीब 3-4 साल की बच्ची दुकान संभालती नजर आ रही है। बच्ची का अंदाज इतना मजेदार है कि वीडियो देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

विज्ञापन


कुर्सी पर बैठी थी नन्हीं दुकानदार
वीडियो की शुरुआत में प्रशांत शर्मा नाम के शख्स एक दुकान पर पहुंचते हैं। वहां दुकानदार की कुर्सी पर एक छोटी सी बच्ची बैठी दिखाई देती है। बच्ची को इस तरह दुकान संभालते देखकर ग्राहक भी एक पल के लिए चौंक जाता है। हालांकि, बच्ची के चेहरे पर कोई हैरानी नहीं होती। वह आराम से अपनी कुर्सी पर बैठी रहती है, जैसे रोज का यही काम हो। इसके बाद ग्राहक उससे एक टॉफी मांगता है। बच्ची तुरंत कुर्सी से नीचे उतरती है और टॉफी का पूरा डिब्बा उठाकर ले आती है। अब ग्राहक खुद ही उसमें से टॉफी निकाल लेता है। यहां तक तो सब ठीक रहता है, लेकिन इसके बाद जो होता है, वह वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by OSHEEN PANDIYA (@sparkling_osheen)

विज्ञापन
विज्ञापन



एक रुपये की टॉफी के बदले खाली करने लगी गल्ला
ग्राहक एक रुपये की टॉफी लेने के बाद बच्ची को पांच रुपये का सिक्का देता है और बाकी चार रुपये वापस मांगता है। अब नन्हीं दुकानदार पैसे लौटाने के लिए गल्ले की तरफ बढ़ती है। लेकिन उसे शायद यह हिसाब समझ नहीं आता कि चार रुपये ही वापस देने हैं। वह गल्ले से पहले कुछ नोट निकालकर ग्राहक को पकड़ा देती है। इसके बाद फिर कुछ और नोट लेकर आती है। बच्चा इतना सब करने के बाद भी रुकती नहीं है। वह ग्राहक को पैसे देने के बाद पूछती है, 'और लाऊं?' बच्ची की यह मासूमियत और दुकानदारी का अंदाज देखकर ग्राहक भी हैरान रह जाता है। एक रुपये की टॉफी के बदले इतना सारा पैसा मिलने वाला यह नजारा सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

आलम भाई भी नहीं रोक पाए खुद को
इस वीडियो पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ फिल्म धुरंधर में आलम भाई का किरदार निभाने वाले गौरव गेरा ने भी प्रतिक्रिया दी है। गौरव ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे-अरे शॉपकीपर, ये क्या किया।' गौरव पहले शॉपकीपर के नाम से अपने मजेदार वीडियो बनाते रहे हैं, ऐसे में उनका यह कमेंट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो पर एक यूजर ने मजाक में लिखा, '5 लाख का इनवेस्टमेंट, 10 लाख का घाटा।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने तो दुकान की लोकेशन ही मांग ली। बच्ची के इस अंदाज को देखकर कई लोग उसकी मासूमियत पर प्यार लुटा रहे हैं। कुल मिलाकर, एक रुपये की टॉफी और चार रुपये के हिसाब ने इस छोटी सी दुकानदार को इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed