{"_id":"6814649f8f8bb50d7d024312","slug":"pakistani-news-channel-anchor-and-maulana-viral-video-for-talking-about-jannat-hoor-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एंकर ने मौलाना से पूछा- क्या आपको भी जन्नत में हूरों की तलब है? वायरल हो गया पाकिस्तानी मौलवी का ये वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एंकर ने मौलाना से पूछा- क्या आपको भी जन्नत में हूरों की तलब है? वायरल हो गया पाकिस्तानी मौलवी का ये वीडियो
Fri, 02 May 2025 11:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 02 May 2025 11:54 AM IST
सार
Pakistani News Channel Viral Video: पाकिस्तानी न्यूज चैनल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एंकर एक मौलाना से जन्नत में हूरों को लेकर एक सवाल कर बैठती है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी एंकर ने जब मौलावी से हूरों के बारे में पूछा।
- फोटो : X/@KreatelyMedia
विस्तार
Pakistani Maulana And News Anchor Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर हैं तो आपने कई ऐसी वीडियो देखें होंगे, जो काफी वायरल हो जाते हैं? इसमें कई वीडियो माजकिया तो कई वीडियो गुस्से या इमोशनल वाले होते हैं। कई बार पाकिस्तानी टीवी चैनलों के भी कई वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर यूजर्स को काफी हंसी आती हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो पाकिस्तानी टीवी चैनल का है। इसमें एंकर मौलाना से जन्नत में हूर को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ देती है जिसके बाद ये वीडियो काफी देखा जा रहा है। आप यहां वो वीडियो देख सकते हैं। तो चलिए देखते हैं वो वीडियो और जानते हैं उसके बारे में...
विज्ञापन
क्या है वायरल हो रहे इस वीडियो में?
इंटरनेट पर पाकिस्तानी न्यूज चैनल का एक वीडियो छाया हुआ है। इसमें एक एंकर और एक मौलाना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एंकर मौलाना से सवाल करती है कि 'आपको भी जन्नत में हूरों की तलब है या माशाल्लाह आपके पास जो चार है वे ही आपके लिए काफी हैं?'
विज्ञापन
एंकर के इस सवाल पर मौलाना मुस्कुराते हुए जवाब देता है कि 'आपने ये बहुत खतरनाक सवाल किया है। असल में कोई ऐसा सवाल जिसे इंटरव्यू मेरे घर वाले भी सुनते हैं और फिर वह वहां से मुझे जो रिएक्शन मिलता है। इसलिए मैं अगर ये कहूं मुझे भी हूरों का शौक है, तो फिर घरवाले कहेंगे चार काफी नहीं हैं और अभी भी हूरों का शौक है।'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मौलाना कहते हैं कि 'वहीं, अगर मैं कह दूं नहीं है फिर अल्लाह जन्नत में कह दे तुमने दुनिया में बोल दिया था बस चार बहुत है तो अब हूरें तु्म्हारे लिए है, तो फिर मैं फंस जाऊंगा न बुरे तरीके से। इसलिए इस सवाल का जवाब भी मैं स्किप कर देता हूं।'
इस पर एंकर हंसती है और कहती है कि 'हम समझ गए आपकी इंटेंशन।'
खूब देखा जा रहा है वीडियो, लोग ले रहे हैं मजे
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 7 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, एक यूजर ने कमेंट में लिखा '4 पहले से ही है 68 और मिलेंगी तो क्यों ही मना करेगा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि 'जवाब नहीं दे पा रहा और जन्नत पर जाकर धरती का हिसाब नहीं दे पाएगा।'
यहां देख सकते हैं एंकर और मौलाना का वीडियो:-
Pakistani news channel 😂 pic.twitter.com/yYPgxo8g4H
— Kreately.in (@KreatelyMedia) May 1, 2025