पाकिस्तानी बोला- 'हिंदुस्तानियों से निपटने अकेला जा रहा हूं बॉर्डर पर', जमकर बन रहा मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक और फिर भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की महज दो दिन में ही रिहाई से पाकिस्तानी बौखलाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही बौखलाए और तिलमिलाए पाकिस्तानी नागरिक का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह हाथ में बंदूक लेकर कहता नजर आ रहा है कि वो बॉर्डर पर जा रहा है, हिंदुस्तान के लिए वो अकेला ही काफी है। सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी का जमकर मजाक उड़ रहा है।
पाकिस्तानी नागरिक ने सोशल मीडिया के जरिए भारत के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'पाकिस्तान कमजोर नहीं है। मैं बॉर्डर पर जा रहा हूं और बॉडर पर जाकर मैं तमाम हिंदुस्तानियों को मार दूंगा।'
कोट-पैंट पहने इस पाकिस्तानी नागरिक के एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में एक रायफल है, जिसके दम पर वह हिंदुस्तान को खत्म करने की धमकी देता नजर आ रहा है। उसने कहा है, 'पाकिस्तान हमारी धरती है और हम अपनी धरती को दफा करना जानते हैं। हिंदुओं अपना-अपना सोच लो, मैं तुम लोगों को नेस्तानाबूद कर दूंगा।'
पाकिस्तानी नागरिक ने आगे कहा है, 'हमारी 22 करोड़ की अवाम है और एक-एक पाकिस्तानी ने 72 हिंदुस्तानी मारे हुए हैं।' फिर वह आगे कहता है कि वह सियालकोट बॉर्डर से भारत में घुसेगा और अकेले ही भारतीयों से लड़ेगा। अपनी बातों को कहते हुए वह अपने घर के गेट तक जाता है और फिर वापस लौट आता है।
भारत को खत्म करने की धमकी देने वाले इस पाकिस्तानी नागरिक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उसका जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, जंग पर जाने से पहले कपड़े तो बदल लेते।
Mere dhol sipaya. Tenu rab diya rakha'n. Kapre te badal lenda!!! pic.twitter.com/FYZC3VRUf8
— Azam Jamil (@AzamJamil53) March 1, 2019