फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pakistani Love Story Of Owner And Servant Got Married Love story Getting Viral

Love Story: नौकर को दिल दे बैठी मालकिन, आइ लव यू बोलकर रचा ली शादी, चर्चे में है ये पाकिस्तानी लव स्टोरी

Fri, 29 Jul 2022 05:24 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 29 Jul 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Love Story Of Owner And Servant Got Married Love story Getting Viral
नौकर को दिल दे बैठी मालकिन - फोटो : istock

Latest Trending News: प्यार इश्क और मोहब्बत के बारे में लोगों ने तमाम बातें कही और लिखी हैं। कहा जाता है कि जिसे प्यार होता है, वही इसकी कैफियत और जुनून को महसूस कर सकता है। इसी कड़ी में एक कहावत ये भी है कि प्यार अंधा होता है। इस बात को सच साबित किया है, पाकिस्तान की नाजिया ने। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिर ये नाजिया कौन है, तो आपको बता दें कि नाजिया न तो कोई सेलिब्रिटी हैं और न ही कोई मशहूर शख्सियत हैं। लेकिन आजकल उनकी प्यार की कहानी काफी सुर्खियां बटोर रही है। उनके चर्चे न सिर्फ पाकिस्तान में है बल्कि मीडिया और सोशल मीडिया के जरिये दुनियाभर में हो रही है। दरअसल, नाजिया को अपने नौकर से ही प्यार हो गया है, जिसके बाद एक दूसरे से शादी कर ली है। इस बारे में उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया। उनकी ये लव स्टोरी खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन

रिपोर्ट की माने तो ये लव स्टोरी एक मालकिन और उसके नौकर की है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली नाजिया ने कुछ ऐसा काम किया है, कि हर कोई हैरान है। दरअसल, कुछ समय पहले नाजिया ने अपने घर के काम के लिए एक नौकर को रखा था, जिसका नाम सूफियान है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजिया ने बताया कि वह घर में अकेली रहती थी। उनका कोई अपना नहीं था। ऐसे में वह एक ऐसे नौकर चाहती थीं जो उनके भरोसे के काबिल हो। सूफियान के बारे में नाजिया को किसी दोस्त ने बताया, जिसके बाद उसने सूफियान को 18 हजार प्रति महीने की सैलरी पर काम पर रख लिया। 
 
विज्ञापन

नाजिया का कहना हैं कि सूफियान को लेकर लोगों ने जितनी तारीफ की थी, असल में वह उससे भी ज्यादा अच्छा है। कुछ ही दिनों  में मुझे सूफियान की हर आदत, उसका व्यवहार और उसकी सोच अच्छी लगने लगी।
 

वह सूफियान की सादगी पर फिदा हो गईं। नाजिया ने बताया कि वह सभी की इज्जत करते हैं, और उनकी यही सारी बातें उन्हें अच्छी लगने लगीं। ऐसे में धीरे-धीरे नाजिया को सूफियान से प्यार हो गया। शुरुआत में उन्होंने अपने प्यार को दबाकर रखा।
 

लेकिन वह ऐसा ज्यादा दिन तक नहीं कर पाईं, एक दिन उन्होंने सूफियान को प्रपोज करने का मन बना लिया। इसके बाद जब हिम्मत करके नाजिया ने सूफियान को प्रपोज किया तो उसे भरोसा ही नहीं हुआ। लेकिन कुछ ही समय बाद उसने 'आई लव यू टू' में जवाब दिया। फिर क्या था दोनो ने शादी कर ली। 
 

नाजिया कहती हैं कि वह अपने पति के साथ खुश हैं। इतना ही नहीं नाजिया सूफियान को अपना सलमान खान भी कहती हैं, वहीं सूफियान उन्हें अपनी कटरीना कैफ मानते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed