Viral Video: भूकंप से हिल रही थी इमारत, खबर पढ़ रहा था पाकिस्तानी एंकर, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में आप चैनल की इमारत को हिलते हुए साफ देख सकते हैं, लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस दौरान एंकरिंग कर रहा एंकर बिना घबराए न्यूज पढ़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: भारत-पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कई इलाकों में मंगलवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप (Earthquake) का केंद्र जमीन से 156 किलोमीटर गहराई में अफगानिस्तान का फायजाबाद था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई। इस भूकंप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान में कई लोगों की मौत हो गई है जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
इमारतों के हिलने की वजह से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। भूकंप के तेज झटकों को दिखाने वाला पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान के पेशावर में एक न्यूज चैनल के स्टूडियो का है। 31 सेकेंड के इस वीडियो में भूकंप की भयावहता दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि भूकंप आने पर स्टूडियो खौफनाक तरीके से हिल रहा है।
इस वायरल वीडियो में आप चैनल की इमारत को हिलते हुए साफ देख सकते हैं, लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस दौरान एंकरिंग कर रहा एंकर बिना घबराए न्यूज पढ़ रहा है। देखा जा सकता है कि भूकंप से टेबल, लैपटॉप और वो खुद भी हिल रहा था, लेकिन उसने न्यूज पढ़ना जारी रखा।
Weird Villages: दुनिया के पांच सबसे अनोखे गांव, इन अजीबोगरीब वजहों से होती है चर्चा
एक ट्विटर यूजर ने वीडियो को शेयर किया है और लिखा है कि भूकंप के दौरान पश्तो टीवी चैनल 'महाशरीक टीवी' के एंकर ने भूकंप में अपना लाइव प्रोग्राम जारी रखा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
UFO Alien News: अमेरिका का दूसरे ग्रह के रहस्यमयी प्राणियों पर बड़ा खुलासा, पेंटागन ने खोले एलियन के रहस्य
Peshawar, Pakistan: A local Pashto TV channel Mahshriq TV anchor during the #earthquake, kept calm and continued with his anchoring. pic.twitter.com/rnwXvmMOdp
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) March 21, 2023
Ajab-Gajab: शख्स का चौंकाने वाला दावा, 15 साल बाद इस तरह खत्म हो जाएगी दुनिया
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। बहुत-से लोग एंकर की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। कई लोगों ने एकंर को ऐसी स्थिति में इमारत से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।