{"_id":"680a132b76c17a3cb004af00","slug":"pahalgam-attack-why-is-pakistan-called-a-dry-country-what-will-be-the-effect-of-postponing-indus-river-treaty-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: पाकिस्तान को क्यों कहा जाता है सूखा देश? सिंधु नदी समझौते के स्थगित होने का क्या पड़ेगा असर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Pahalgam Attack: पाकिस्तान को क्यों कहा जाता है सूखा देश? सिंधु नदी समझौते के स्थगित होने का क्या पड़ेगा असर
Thu, 24 Apr 2025 04:04 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 24 Apr 2025 04:04 PM IST
सार
Dry/Arid Country Pakistan: पाकिस्तान की एक सच्चाई यह भी है कि इसे सूखा देश यानी शुष्क देश कहा जाता है। यह सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि यहां के लोगों के संघर्ष की कहानी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यहां के लोग पानी की तलाश और जीवन की जद्दोजहद में काफी उलझे रहते हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान को क्यों कहा जाता है सूखा देश
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिसने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया। यह हमला भारत की सहनशीलता की सीमा को लांघ गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है वर्षों पुरानी सिंधु जल संधि को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। पाकिस्तान की एक सच्चाई यह भी है कि इसे सूखा देश यानी शुष्क देश कहा जाता है। यह सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि यहां के लोगों के संघर्ष की कहानी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यहां के लोग पानी की तलाश और जीवन की जद्दोजहद में काफी उलझे रहते हैं। तो आइए जानते हैं कि सिंधु जल संधि को स्थगित करने से इसका पाकिस्तान पर क्या असर पड़ेगा।
पाकिस्तान को क्यों कहा जाता है सूखा देश
पाकिस्तान को शुष्क देश यानी कि सूखा देश भी कहा जाता है क्योंकि यहां बारिश की मात्रा बहुत कम है यानी कि यहां बारिश बहुत ही कम होती है। बारिश की कमी के कारण यहां की जमीन अक्सर ही सूख जाती है और पानी की बहुत किल्लत होती है। यह देश ज्यादातर गर्म और सूखे मौसम वाला है। यहां पर पानी के हर बूंद की कीमत है।
देश में मानसून का कैसा है हाल?
यही नहीं, बता दें कि पाकिस्तान ऐसी जगह है, जहां मानसून की बारिश बहुत कम पहुंचती है। भारत में जो मानसून के बादल खूब बरसते हैं, वे पाकिस्तान पहुंचते-पहुंचते कमजोर हो जाते हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान के उत्तर में बड़े-बड़े पहाड़ हैं जैसे हिंदुकुश और कराकोरम भी हैं, जो बारिश लाने वाले बादलों को रोक देते हैं। इसलिए पाकिस्तान के ज्यादातर हिस्सों में बहुत कम पानी गिरता है।
विज्ञापन
नदियां हैं एकमात्र संसाधन
इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों में तो रेगिस्तान भी हैं, जैसे थार का रेगिस्तान। वहां तो बारिश महीनों तक नहीं होती। ऐसे इलाकों में खेती करना और लोगों को पानी देना बहुत मुश्किल हो जाता है। पाकिस्तान की सबसे बड़ी नदी, सिंधु नदी, यहां पानी का एकमात्र संसाधन है। लोग इसी नदी के पानी से खेत सींचते हैं और पीने के लिए भी पानी लेते हैं। लेकिन यह नदी भी अब पहले जैसी नहीं रही। बर्फ कम गिरती है, जिससे नदी में पानी भी घटता जा रहा है। हालांकि, अब पहलगाम के आतंकी हमले के बाद अब सिंधु नदी समझौते को स्थगित कर दिया गया है और इसका असर पाकिस्तानों के किसानों पर काफी गहरा पड़ेगा। अच्छी खेती न होने के कारण इसका असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
देश में क्यों खोदे जा रहे हैं कुएं
हालांकि, पाकिस्तान के लोग गांवों में अब पहले से ज्यादा गहरे कुएं खोद रहे हैं क्योंकि ऊपर का पानी सूख गया है। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और फसलें सूख रही हैं। अब पानी सिर्फ जरूरत नहीं रह गया, बल्कि एक बड़ी चिंता बन गया है। पाकिस्तान की यह कहानी है, सूखी धरती, कम बारिश, और पानी की बड़ी चिंता की।