फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ordered gold coins from Instamart opened the box in front of the delivery person and was shocked Video Viral

Viral Video: इंस्टामार्ट से मंगाया गोल्ड कॉइन, डिलीवरी वाले के सामने बॉक्स खोला तो उड़ गए होश, देखें वीडियो

Sat, 08 Nov 2025 03:24 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Nov 2025 03:24 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में एक कस्टमर इंस्टामार्ट से आया अपना ऑर्डर डिलीवरी बॉय के सामने ही खोलता नजर आता है, उसने करीब 13028 रुपये का गोल्ड कॉइन ऑर्डर किया था, लेकिन जब उसने पैकेट खोला तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Ordered gold coins from Instamart opened the box in front of the delivery person and was shocked Video Viral
शख्स ने ऑनलाइन मंगवाया सोने का सिक्का - फोटो : इंस्टाग्रामdev__kaintura

विस्तार

आजकल ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स पर क्या नहीं मिलता। कभी सब्जी-भाजी तो कभी बिस्किट-तेल, लेकिन अब तो बात और भी आगे निकल गई है। अब कुछ ऐप्स ऐसे भी हैं जो सोना-चांदी तक डिलीवर कर रहे हैं। सुनने में तो बहुत बढ़िया लगता है ना, कि घर बैठे गोल्ड खरीदो और डिलीवरी बॉय दरवाजे पर दे जाए, लेकिन अगर वही महंगा ऑर्डर अधूरा या टूटा-फूटा निकले तो झटका लगना तय है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक कस्टमर इंस्टामार्ट से आया अपना ऑर्डर डिलीवरी बॉय के सामने ही खोलता नजर आता है, उसने करीब 13028 रुपये का गोल्ड कॉइन ऑर्डर किया था, लेकिन जब उसने पैकेट खोला तो उसके होश उड़ गए। वीडियो पोस्ट करने वाले देव कैंतुरा नाम के यूजर ने बताया कि जब उसने बॉक्स खोला तो पैकिंग की सील पहले से टूटी हुई थी और अंदर से बॉक्स बिल्कुल खाली निकला।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Dev Kaintura (@dev__kaintura)

विज्ञापन
विज्ञापन



शख्स ने ऑनलाइन मंगवाया सोने का सिक्का
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स सबसे पहले डिलीवरी बॉय के सामने पैकेट की सील जांचता है, उस पर “क्लयाण ज्वैलर्स” का टैग लगा हुआ है। लेकिन जैसे ही वह बॉक्स खोलता है तो अंदर की स्टीकर पैकिंग उखड़ी हुई मिलती है। शख्स तुरंत कहता है, “भैया, पिछले वाले बॉक्स में भी यही हाल था, मैंने तब भी बताया था।” इतना बोलने के बाद वह खाली बॉक्स दिखाते हुए कहता है कि उसने कंपनी को ईमेल और कंप्लेन दोनों कर दी हैं।

शख्स के साथ हुआ स्कैम
करीब 55 सेकंड के इस वीडियो को देखकर किसी का भी भरोसा ऑनलाइन डिलीवरी पर से उठ जाए. आखिर कोई 13 हजार की चीज ऑर्डर करे और डिब्बा खाली निकले तो गुस्सा आना लाजमी है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर यूजर @dev__kaintura ने शेयर किया। लोगों ने इस पर खूब रिएक्शन दिए। किसी ने कहा, “इतना महंगा सामान ऑनलाइन मंगाने की गलती मत करो,” तो किसी ने लिखा, “भाई गोल्ड कोई चिप्स का पैकेट नहीं है जो इंस्टामार्ट से मंगाओ।” वहीं, कुछ लोगों ने @kalyanjewellers_official को टैग करते हुए लिखा कि अगर उन्हें अपनी साख की परवाह है तो तुरंत ग्राहक को पैसे वापस करने चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “पैसे दिए और बदले में खाली डिब्बा मिला, ये तो सरासर ठगी है।” दूसरे ने कहा, “अब लोग इतने आलसी हो गए हैं कि सोना भी ऑनलाइन मंगा रहे हैं।” तीसरे ने मजाक में लिखा, “भाई गोल्ड इतना महंगा हो गया है कि अब बस हवा ही भेज रहे हैं क्या?”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed