{"_id":"5ec112fd8ebc3e908b260c17","slug":"one-year-old-child-chef-kobe-become-famous-on-social-media-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी देखा है एक साल का शेफ? मजाकिया अंदाज में खाना बनाते वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कभी देखा है एक साल का शेफ? मजाकिया अंदाज में खाना बनाते वीडियो हो रहा वायरल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 17 May 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एक साल का शेफ कोबे
- फोटो : Instagram/Kobe Eats
Link Copied
आपने एक से एक मशहूर शेफ देखे होंगे, जिनके बनाए खाने की प्रशंसा दुनियाभर में होती है। एक ऐसे ही शेफ का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि यह शेफ कोई युवक नहीं बल्कि एक छोटा सा बच्चा है, महज एक साल का। जी हां, लॉकडाउन में लोग किचन में तरह-तरह की चीजें बनाना सीख रहे हैं, लेकिन यह नन्हा सा शेफ लोगों को नई-नई चीजें बनाना सीखा रहा है। बच्चे के वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरी हैं।
2 of 5
एक साल का शेफ कोबे
- फोटो : Instagram/Kobe Eats
इन नन्हे से बच्चे का नाम कोबे है, जो अमेरिका का रहने वाला है। कोबे मजाकिया अंदाज में लोगों को पिज्जा से लेकर केक और चिकन तक बनाना सिखाता है। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक कोबे हर जगह अपने खाना बनाने की काबिलियत की वजह से मशहूर हो गया है। लोग उसे 'ईश्वर का वरदान' बता रहे हैं।
3 of 5
एक साल का शेफ कोबे अपनी मां के साथ
- फोटो : Instagram/Kobe Eats
कोबे के अंदर शेफ बनने की ये कला कहां से आई, इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, कोबे की मां एश्ले एक दिन किचन में कुछ काम कर रही थी और कोबे उनकी नकल कर रहा था। पहले तो एश्ले ने इसपर कुछ ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब अक्सर उनके साथ ऐसा ही होने लगा तो उन्होंने फिर कोबे को किचन में कुछ भी बनाने की खुली छूट दे दी। इस तरह कोबे एक शेफ बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक साल का शेफ कोबे अपने माता-पिता के साथ
- फोटो : Instagram/Kobe Eats
कोबे को दुनियाभर में मशहूर करने का श्रेय उसके माता-पिता को ही जाता है। वो ही उसके खाना बनाने का वीडियो शूट करते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इंस्टाग्राम पर तो कोबे के नौ लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यहां तक कि करण जौहर, आथिया शेट्टी, प्राची देसाई, रित्विक धनजानी और कविता कौशिक जैसी बॉलीवुड हस्तियां भी कोबे को फॉलो करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
एक साल का शेफ कोबे
- फोटो : Instagram/Kobe Eats
कोबे अब इतना मशहूर हो गया है कि उसके एक-एक वीडियो को लाखों लोग देखते हैं। सिर्फ यही नहीं, उसके आधिकारिक वेबसाइट पर तो उसके नाम से टीशर्ट और स्टीकर्स भी बेचे जा रहे हैं। कुल मिलाकर यह नन्हा सा बच्चा अब सोशल मीडिया के जरिए अच्छी खासी कमाई भी कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।