Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   No expensive purifier, just a fan and Rs 140 filter: Delhi student wins Diana Award

सिर्फ 140 रुपये में पंखा बनेगा एयर प्यूरीफायर, छात्रों का अनोखा जुगाड़ हुआ वायरल, मिल चुका है ये अवॉर्ड

Thu, 12 Nov 2026 03:34 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 03:34 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दिल्ली के छात्रों के एक अनोखा जुगाड़ लगाया है। उन्होंने सिर्फ 140 रुपये खर्च करके पंखे को ही एयर प्यूरीफायर बना दिया है। उनके इस प्रोजेक्ट को अवार्ड भी मिला है। 

विज्ञापन
No expensive purifier, just a fan and Rs 140 filter: Delhi student wins Diana Award
सिर्फ 140 रुपये में पंखा बनेगा एयर प्यूरीफायर, छात्रों का अनोखा जुगाड़ हुआ वायरल - फोटो : AI

विस्तार

दिल्ली समेत देश के कई शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एयर प्यूरीफायर की मांग तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, बाजार में उपलब्ध एयर प्यूरीफायर की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि स्कूल और आम परिवार के लिए इन्हें खरीदना आसान नहीं है। इसी समस्या का सस्ता समाधान दिल्ली के कुछ छात्रों ने खोज निकाला है। उन्होंने सिर्फ 140 रुपये खर्च करके एक ऐसा फिल्टर तैयार किया है, जिसकी मदद से सामान्य सीलिंग फैन को एयर प्यूरीफायर में बदला जा सकता है। इस अनोखी पहल को साल 2026 के डायना अवॉर्ड रोल ऑफ ऑनर दिया गया है।

विज्ञापन


इस खास पहल का नाम प्रोजेक्ट वायु है, जिसे कृष अग्रवाल और समर्थ मित्तल ने मिलकर तैयार किया है। इसका उद्देश्य स्कूलों के क्लासरूम में पहले से मौजूद पंखों का इस्तेमाल करके कम खर्च में हवा को साफ करना है। प्रोजेक्ट की शुरुआत में सव्य मित्तल ने भी अहम भूमिका निभाई थी, जो अब स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। प्रोजेक्ट वायु के जरिए दिल्ली के कई स्कूलों तक यह तकनीक पहुंचाई जा चुकी है। दावा है कि इससे अब तक 10 हजार से अधिक छात्रों को लाभ मिला है।
विज्ञापन


कैसे आया पंखे को एयर प्यूरीफायर बनाने का आइडिया?

प्रोजेक्ट वायु के संस्थापकों ने महसूस किया कि बच्चे रोजाना कई घंटे स्कूल के क्लासरूम में बिताते हैं। इस दौरान वे ऐसी हवा में सांस लेते हैं, जिसमें बाहर से आए प्रदूषण के कण भी मौजूद होते हैं। दिल्ली जैसे प्रदूषित शहरों में PM2.5 के बेहद बारीक कण बच्चों की सेहत के लिए चिंता का विषय हैं। हर क्लासरूम में महंगे एयर प्यूरीफायर लगाना खासकर कम बजट वाले स्कूलों के लिए मुश्किल है। इसी चुनौती को देखते हुए टीम ने ऐसा फिल्टर तैयार किया, जिसे सामान्य पंखे पर आसानी से लगाया जा सकता है। इस फिल्टर को बनाने में इलेक्ट्रेट मीडिया तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। प्रोजेक्ट वायु के मुताबिक, इसके फिल्टर डिजाइन का कॉपीराइट भी उसके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे काम करता है 140 रुपये वाला एयर प्यूरीफायर?

आमतौर पर एयर प्यूरीफायर में हवा को खींचने और साफ करने के लिए अलग मोटर और फिल्ट्रेशन यूनिट लगी होती है, लेकिन प्रोजेक्ट वायु का तरीका थोड़ा अलग है। इसमें कमरे में पहले से लगे पंखे के एयरफ्लो का इस्तेमाल किया जाता है। यानी हवा को फिल्टर करने के लिए किसी अतिरिक्त मोटर या मशीन की जरूरत नहीं पड़ती। इस फिल्टर में इलेक्ट्रोस्टैटिकली चार्ज्ड फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। आसान शब्दों में कहें तो इन खास रेशों में ऐसा इलेक्ट्रिक चार्ज होता है, जो हवा में मौजूद PM2.5 जैसे छोटे प्रदूषण कणों को अपनी ओर आकर्षित करके रोकने में मदद करता है।

सवारी को मंजिल तक पहुंचाते-पहुंचाते खुद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा ऑटो चालक, जवाब सुनकर आप भी करेंगे सलाम

इसे पंखे की ग्रिल के चारों ओर इलास्टिक की मदद से फिट किया जाता है। इसे लगाने के लिए न किसी खास औजार की जरूरत होती है और न ही किसी चिपकाने वाले पदार्थ की। दावा है कि इसे एक मिनट से भी कम समय में पंखे पर लगाया जा सकता है।

 कैसे तैयार होता है 140 रुपये का फिल्टर?

प्रोजेक्ट वायु की सबसे खास बात इसकी कम लागत है। वेबसाइट के अनुसार, एक फिल्टर तैयार करने में करीब 140 रुपये का खर्च आता है। इसकी लागत को तीन हिस्सों में बांटा गया है। 

फिल्टर मीडिया का खर्च 85 रुपये, इलास्टिक लाइनिंग की कीम 15 रुपये, सिलाई और ट्रांसपोर्टेशन में 40 रुपये लगते हैं।  इस तरह कुल लागत सिर्फ 140 रुपये होती है। प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों को ये फिल्टर मुफ्त में उपलब्ध कराए जाते हैं। जिन क्लासरूम में पंखे नहीं हैं, वहां जरूरत के मुताबिक पंखे भी मुहैया कराए जाते हैं।

अफगानिस्तान में भी विराट-शुभमन गिल के दीवाने: भारतीय व्लॉगर को मिला ऐसा प्यार, देखकर रह जाएंगे हैरान

कम खर्च में साफ हवा उपलब्ध कराना है मकसद

प्रोजेक्ट वायु का मकसद सिर्फ एक सस्ता फिल्टर बनाना नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक स्वच्छ हवा पहुंचाना है। महंगे एयर प्यूरीफायर का विकल्प तैयार करके यह पहल उन स्कूलों के लिए मददगार बन सकती है, जहां सीमित बजट के कारण एयर प्यूरीफिकेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि, फिल्टर की वास्तविक प्रभावशीलता जानने के लिए इसकी PM2.5 हटाने की क्षमता, हवा की गुणवत्ता में बदलाव और नियमित रखरखाव जैसे पहलुओं का वैज्ञानिक परीक्षण भी जरूरी है। इसके बावजूद कम लागत में प्रदूषण से निपटने की दिशा में प्रोजेक्ट वायु एक दिलचस्प और उपयोगी पहल के रूप में सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed