फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   New Supercomputer Study Says Life On Earth Will End In One Billion Years

Science News: वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, क्या धरती पर खत्म हो जाएगा जीवन?

Tue, 13 May 2025 07:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 13 May 2025 07:39 PM IST
सार

Science News: वैज्ञानिकों ने इस शोध को करने के लिए चार लाख सिमुलेशन किए, जिसके बाद यह निष्कर्ष निकाला कि जैसे-जैसे सूर्य की उम्र बढ़ती जाएगी, वह और अधिक गर्म और चमकदार होता जाएगा। धरती की जलवायु पर इसका सीधा असर होगा।

विज्ञापन
New Supercomputer Study Says Life On Earth Will End In One Billion Years
वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, क्या धरती पर खत्म हो जाएगा जीवन? - फोटो : Freepik

विस्तार

Science News: धरती पर जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन जरूरी है, लेकिन भविष्य में यह खत्म हो सकती है। जापान के टोहो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की प्लेनेटरी मॉडलिंग के आधार पर एक सुपरकंप्यूटर सिमुलेशन किया है। इस अध्ययन के मुताबिक, धरती की ऑक्सीजन से भरपूर वायुमंडलीय स्थिति करीब एक अरब सालों में खत्म हो जाएगी। इससे जीवन का अस्तित्व असंभव हो जाएगा। 

विज्ञापन


धरती पर हो जाएगा जीवन का अंत?

वैज्ञानिकों ने इस शोध को करने के लिए चार लाख सिमुलेशन किए, जिसके बाद यह निष्कर्ष निकाला कि जैसे-जैसे सूर्य की उम्र बढ़ती जाएगी, वह और अधिक गर्म और चमकदार होता जाएगा। धरती की जलवायु पर इसका सीधा असर होगा। सतह के तापमान में वृद्धि होगी, महासागरों का पानी वाष्पीकृत होगा और कार्बन चक्र कमजोर हो जाएगा। इससे पौधे समाप्त होंगे और ऑक्सीजन का निर्माण रुक जाएगा। इसके कारण धरती का वायुमंडल फिर से उस स्थिति में पहुंच जाएगा, जैसा ग्रेट ऑक्सिडेशन इवेंट से पहले था, यानी ऑक्सीजन कम और मीथेन गैस से भरपूर वातावरण। 
विज्ञापन


नेचर जियोसाइंस (Nature Geoscience) नाम की पत्रिका में यह शोध प्रकाशित हुआ है। इसके शीर्षक का नाम है 'The future lifespan of Earth's oxygenated atmosphere'। टोहो यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और शोधकर्ता काजुमी ओजाकी (Kazumi Ozaki) ने बताया कि कई सालों से वैज्ञानिक यह मानते आ रहे हैं कि सूरज के लगातार चमकदार होते जाने और पृथ्वी के भू-रासायनिक चक्रों की वजह से एक दिन पृथ्वी का बायोस्फीयर खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: जयमाला पर साली के साथ खेल कर रहा था जीजा, जैसे ही खोला गिफ्ट लड़की हो गई बेहोश, देखें वीडियो

Viral Post: दिल्ली मेट्रो की टिकट कन्नड़ भाषा में न होने पर गुस्साया शख्स, पोस्ट साझा कर निकाली भड़ास

शोध में हुआ खुलासा

काजुमी ओजाकी के मुताबिक, यह सामान्य धारणा है कि दो अरब सालों में धरती का बायोस्फीयर ज्यादा गर्मी और CO2 की कमी की वजह से खत्म हो जाएगा, लेकिन अब सिमुलेशन से पता चलता है कि कि ऑक्सीजन की कमी बहुत पहले एक अरब सालों में ही शुरू हो सकती है। भविष्य में ऑक्सीजन की कमी के बाद भी, कुछ प्रकार का जीवन संभव हो सकता है, लेकिन वह अभी के जीवन की तुलना में बिल्कुल अलग होगा। इस शोध से न सिर्फ धरती के भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण संकेत मिलता है, बल्कि यह भी पता चलता है कि जीवन के लिए कितनी नाजुक और संतुलित स्थितियों की जरूरत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed