{"_id":"68231bfd712423547e01fb53","slug":"brother-in-law-joking-with-sister-in-law-during-jaimala-as-soon-she-opened-gift-the-girl-fainted-video-viral-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जयमाला पर साली के साथ खेल कर रहा था जीजा, जैसे ही खोला गिफ्ट लड़की हो गई बेहोश, देखें वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जयमाला पर साली के साथ खेल कर रहा था जीजा, जैसे ही खोला गिफ्ट लड़की हो गई बेहोश, देखें वीडियो
Tue, 13 May 2025 03:59 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 13 May 2025 03:59 PM IST
सार
Jeeja sali video: आजकल हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और जैसे ही लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल शुरू करते हैं, सोशल मीडिया उनके रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन जाता है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहना अब आम बात हो गई है।
विज्ञापन
जीजा और साली का मजाक
- फोटो : इंस्टाग्राम @chillychuckler
विस्तार
सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। यहां हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, जो या तो बहुत मजेदार होता है या फिर इतना अनोखा कि लोग उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। जब भी आप सोशल मीडिया पर जाते हैं। कोई न कोई फोटो या वीडियो आपको जरूर दिखती है जो वायरल हो रही होती है। आजकल हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और जैसे ही लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल शुरू करते हैं, सोशल मीडिया उनके रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन जाता है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहना अब आम बात हो गई है। जब लोग दिनभर में थोड़ा समय निकालते हैं और स्क्रॉलिंग करते हैं, तो उन्हें कई प्रकार के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल होने वाले वीडियो अक्सर हंसी-मजाक से भरे होते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो एक शादी समारोह का है और ऐसा लगता है कि यह वरमाला की रस्म के बाद का सीन है। स्टेज पर दूल्हा और उसकी साली मौजूद हैं। दूल्हे के हाथ में एक गिफ्ट है, जिसे वह धीरे-धीरे खोल रहा है। उसकी साली काफी उत्साहित नजर आती है और बेसब्री से देख रही होती है कि गिफ्ट में क्या है। जैसे ही वह गिफ्ट बॉक्स खोलता है, उसमें से एक जिंदा मेंढक बाहर निकलकर साली की तरफ उछलता है। अचानक मेंढक को अपनी ओर आते देख वह डर जाती है और घबरा कर नीचे गिर जाती है।
विज्ञापन
लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर chillychuckler नाम के यूजर ने पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "कैसे कैसे लोग रहते हैं यार।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इसे काफी संख्या में लाइक और कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूज़र ने प्रतिक्रिया दी, "बस कर भाई, वो डर गई।" वहीं कई लोगों ने हंसते हुए इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी और कुछ यूजर्स ने यह सवाल भी किया कि आखिर गिफ्ट में था क्या। एक व्यक्ति ने कमेंट कर बताया कि वो एक मेंढक था। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को हंसी से लोटपोट कर रहा है।
विज्ञापन
View this post on Instagram