फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   nasa artemis 2 mission crewed lunar

NASA Artemis-II: इस दिन लॉन्च हो सकता है नासा का खास मिशन, 53 साल बाद चंद्रमा के पास पहुंचेंगे इंसान

Mon, 05 Jan 2026 04:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Jan 2026 04:53 PM IST
सार

NASA Artemis-II: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने Artemis-II मिशन फरवरी 2026 में लॉन्च कर सकता है। इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री चांद की परिक्रमा कर वापस आ जाएंगे। 

विज्ञापन
nasa artemis 2 mission crewed lunar
इस दिन लॉन्च हो सकता है नासा का खास मिशन, 53 साल बाद चंद्रमा के पास पहुंचेंगे इंसान - फोटो : Istock

विस्तार

NASA Artemis-II: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने Artemis-II मिशन को लेकर बड़ा एलान किया है। नासा का आर्टेमिस मिशन चांद पर इंसानों के भेजने का बड़ी योजना है। नासा Artemis-II मिशन को फरवरी 2026 में लॉन्च कर सकता है। नासा ने 53 साल पहले आखिरी बार 1972 में अपोलो-17 मिशन के तहत चांद पर कदम रखा था। उसके बाद अमेरिका ने चांद पर कोई मिशन नहीं भेजा है। उसके बाद यह पहला मानव मिशन होगा जो चंद्रमा के आसपास जाएगा। यह मिशन लगभग 10 दिन का होगा। 

विज्ञापन


नासा 5 या 6 फरवरी 2026 को इस मिशन को लॉन्च कर सकता है। अगर किसी कारण देरी होती है, तो अप्रैल 2026 तक मिशन को लॉन्च करेगा। अमेरिका के फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39B से यह मिशन भेजा जाएगा। यहीं से अपोलो मिशन भी लॉन्च किया गया था। 
विज्ञापन


रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट 

इस मिशन को रॉकेट स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) से लॉन्च किया जाएगा। यह ब्लॉक-1 वर्जन में होगा। SLS चंद्रमा तक ओरियन स्पेसक्राफ्ट, एस्ट्रोनॉट्स और कार्गो को एक साथ भेज सकता है। स्पेसक्राफ्ट का नाम ओरियन है, जिसमें चार लोगों के बैठने के लिए है। इसमें लाइफ सपोर्ट सिस्टम, नेविगेशन और कम्युनिकेशन की आधुनिक तकनीक है। ओरियन चंद्रमा के आसपास घूमकर लौट आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Nostradamus: युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां, आखिर 2026 में क्या होने वाला है

जानिए कौन-कौन हैं अंतरिक्ष यात्री?

नासा के Artemis-II मिशन में चांद पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स में मिशन विशेषज्ञ कनाडाई स्पेस एजेंसी के जेरेमी हैनसेन, मिशन विशेषज्ञ नासा की क्रिस्टीन कोच, नासा के पायलट विक्टर ग्लोवर और नासा के कमांडर रीड वाइजमैन शामिल हैं। यह चारों अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 मिशन का हिस्सा होंगे। यह मिशन चांद के चारों तरफ लगाएगा और फिर धरती वापस आएगा।


Weird News: दुनिया का ऐसा रहस्यमयी पत्थर, जिसे काटने पर निकलता है खून, जानिए आखिर क्या है वजह

कितने दिन का है मिशन?

यह मिशन करीब 10 दिन का है और चंद्रमा की परिक्रमा करेगा। पहले यह पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और चंद्रमा के पीछे से होकर वापस आएगा। चंद्रमा से सबसे करीब की दूरी करीब 7400 किमी होगी। चंद्रमा पर लैंडिंग नहीं होगी, सिर्फ घूमकर वापस आएगा। 

Predictions: सच हो रही है नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से डरी दुनिया

क्या है उद्देश्य?

इंसानों के साथ स्पेसक्राॅफ्ट ओरियन और SLS की टेस्टिंग और लाइफ सपोर्ट सिस्टम, नेविगेशन आदि की जांच करना है। यह आर्टेमिस-3 मिशन (2027 में चंद्रमा पर उतरने) की तैयारी है। इस मिशन से चंद्रमा पर स्थाई बेस बनाने और मंगल जाने का रास्ता तैयार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed