फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो रहस्यमयी जहाज, जिसे अमेरिकी सेना ने कर दिया था गायब, आज तक नहीं सुलझी गुत्थी

Tue, 17 Mar 2020 06:07 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Ship USS Eldridge invisible Philadelphia Experiment
यूएसएस एल्ड्रिज जहाज - फोटो : Social media

दुनिया में कभी-कभी ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिनपर विश्वास करना ही मुश्किल हो जाता है। एक ऐसी ही घटना अमेरिका में आज से 77 साल पहले घटी थी, जिसका रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया है। इस घटना को 'फिलाडेल्फिया एक्सपेरिमेंट' के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा प्रयोग था, जिसमें अमेरिकी सेना ने एक बड़े समुद्री जहाज (युद्धपोत) को ही गायब कर दिया था, लेकिन उसके बाद जो हुआ था, वो बेहद ही आश्चर्यजनक और हैरान करने वाला था।  

Mysterious Ship USS Eldridge invisible Philadelphia Experiment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वो द्वितीय विश्व युद्ध का समय था। इस दौरान कई देश अपनी समुद्री जहाजों को दुश्मन देशों के लड़ाकू विमानों से छिपाए जाने के तरीके खोज रहे थे। इसी बीच 28 अक्तूबर 1943 को अमेरिकी सेना द्वारा एक प्रयोग किया गया और वो प्रयोग था 1200 टन वजनी यूएसएस एल्ड्रिज नामक समुद्री जहाज को गायब कर देने का, ताकि दुश्मन देश को चकमा दिया जा सके। 

Mysterious Ship USS Eldridge invisible Philadelphia Experiment
यूएसएस एल्ड्रिज जहाज - फोटो : Social media

माना जाता है कि जहाज को गायब करने के लिए उसमें कई जनरेटर लगाए गए थे, जिससे पैदा होने वाली बिजली से मैग्नेटिक फील्ड (चुंबकीय क्षेत्र) में रहस्यमय बदलाव करना था। इस बदलाव से ऐसा होता कि जहाज रडार से तो गायब हो ही जाता, साथ ही साथ वह वास्तविक तौर पर भी किसी को नहीं दिखता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Ship USS Eldridge invisible Philadelphia Experiment
फिलाडेल्फिया एक्सपेरिमेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

कहते हैं कि जैसे ही ये प्रयोग शुरू हुआ, जहाज के आसपास भारी मात्रा में हरे रंग का धुआं निकलने लगा। इसे धुएं के निकलने के बाद जहाज पहले रडार से गायब हो गया और उसके बाद पूरा का पूरा जहाज ही अदृश्य हो गया। प्रयोग सफल होता देख अमेरिकी सेना खुश हो गई, लेकिन उनकी ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। 

विज्ञापन
Mysterious Ship USS Eldridge invisible Philadelphia Experiment
फिलाडेल्फिया एक्सपेरिमेंट - फोटो : Social media

गायब हुए जहाज को जब अमेरिकी सेना ने वापस लाने की कोशिश की, तो वह वापस नहीं आ सका। अब सेना को चिंता होने लगी, क्योंकि उस जहाज में कई अमेरिकी सैनिक भी थे। काफी कोशिश हुई, लेकिन जहाज को वापस लाने में सफलता नहीं मिली। बाद में आखिरकार अमेरिकी सेना को वो जहाज गायब हुए जगह से 300 किलोमीटर की दूरी पर मिला, जिसे देख कर प्रयोग करने वाले वैज्ञानिक हैरान हो गए। इसके अलावा इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि गायब हुए जहाज पर मौजूद अधिकतर लोग या तो मारे गए थे या वो पागलपन की अवस्था में जा चुके थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed