{"_id":"5f7ecb7c79fe08328f48b539","slug":"mysterious-places-in-the-world-mount-kailash-mystery-kailash-parvat-unclimbed-mountain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धरती की एक ऐसी रहस्यमय जगह, जो आज तक किसी ने नहीं देखी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
धरती की एक ऐसी रहस्यमय जगह, जो आज तक किसी ने नहीं देखी
माना जाता है कि दुनिया में ऐसी कई रहस्यमय जगहें हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो। कैलाश पर्वत को भी ऐसी ही एक रहस्यमय जगह के तौर पर जाना जाता है। दरअसल, हिंदू धर्म में कैलाश पर्वत का बहुत महत्व है, क्योंकि यह भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि कैलाश पर्वत के अंदर एक रहस्यमय दुनिया है, जो आज तक किसी इंसान ने नहीं देखी है। इसकी वजह ये है कि इस पर्वत पर आज तक कोई चढ़ ही नहीं पाया है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इसपर चढ़ने की कोशिश किसी ने नहीं की हो। दुनिया के बहुत सारे पर्वतारोही कैलाश पर्वत पर चढ़ने की नाकाम कोशिश कर चुके हैं।
2 of 6
कैलाश पर्वत
- फोटो : Facebook/God Is Enough For Me
इसमें हैरानी की बात ये है कि इस पर्वत की ऊंचाई करीब 6638 मीटर है जबकि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई उससे कहीं ज्यादा 8848 मीटर है और एवरेस्ट पर हजारों लोग चढ़ चुके हैं, लेकिन कैलाश पर्वत पर आज तक कोई नहीं चढ़ पाया।
3 of 6
कैलाश पर्वत
- फोटो : Pixabay
कैलाश पर्वत पर किसी के नहीं चढ़ पाने के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं। कुछ लोगों का मानना है कि वहां अभी भी भगवान शिव रहते हैं, इसलिए किसी भी जीवित इंसान का पर्वत की चोटी पर पहुंचना नामुमकिन है। कहा जाता है कि सिर्फ वहीं इंसान इस पर्वत पर जा सकता है, जिसने अपनी जिंदगी में कभी कोई पाप न किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कैलाश पर्वत
- फोटो : Pixabay
कैलाश पर्वत पर किसी के न चढ़ पाने के पीछे एक और वजह बताई जाती है। कहा जाता है कि पर्वत पर थोड़ा सा ऊपर चढ़ते ही व्यक्ति दिशाहीन हो जाता है, उसे समझ में ही नहीं आता कि जाना कहां है और चूंकि पर्वत पर बिल्कुल खड़ी चढ़ाई है, ऐसे में बिना दिशा का ज्ञान हुए चढ़ाई करना मौत के मुंह में जाने के समान है।
विज्ञापन
5 of 6
कैलाश पर्वत
- फोटो : Pixabay
कुछ साल पहले एक पर्वतारोही ने इस पर्वत पर चढ़ने की कोशिश की थी, लेकिन कहा जाता है कि थोड़ा सा ऊपर जाते ही उसके शंरीर के बाल और नाखून तेजी से बढ़ने लगे और उसे काफी घबराहट होने लगी, जिसके बाद वह नीचे आ गया। कैलाश पर्वत के बारे में कहा जाता है कि वह एक रेडियोएक्टिव क्षेत्र भी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।